A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेआगराउत्तर प्रदेश

आगरा ब्रेकिंग, आगरा में Traffic Police के लिए लागू हुआ नया नियम,

Mukesh kumar ki Report

आगरा में ट्रैफिक पुलिस के लिए लागू हुआ नया नियम, सिपाहियों से छीन ली गई ये पॉवर, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर
अब आगरा में ट्रैफिक पुलिस का सिपाही सिर्फ यातायात संचालन का काम करेगा. अब ट्रैफिक पुलिस के सिपाही के पास चालान काटने की पावर खत्म कर दिया गया है. ट्रैफिक पुलिस का सिपाही अब न चालान कर सकेगा और न ही किसी की गाड़ी में से जबरदस्ती चाबी निकाल सकता हैं. यह जानकारी डीसीपी ट्रैफिक अली अब्बास ने दी है.
डीसीपी ट्रैफिक अली अब्बास ने बताया कि आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने के लिए आगरा कमिश्नरेट पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है. पहले ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियो से चालान करने की पॉवर थी, अब वह खत्म कर दी गई हैं. अब ट्रैफिक पुलिस के सिपाही सिर्फ यातायात व्यवस्था सही करने का काम करेंगे. चालान करने की पॉवर अब सिर्फ टीआई और टीएसआई को होगी. यदि कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हुए पकड़ा जाता है तो उस स्थिति में उसका चालान यातायात निरीक्षक अथवा उप निरीक्षक ही करेंगे. इसके अलावा चालान के दौरान किसी भी तरह का कैश हस्तांतरण नहीं होगा.

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!