A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

खलघाट में फिर हुई चोरी की वारदात

खलघाट/धार (पवन सावले)गुरुवार रात के दरमियान खलघाट नगर में अज्ञात चोरों ने एक सुनी दुकान में फिर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया के दुकान मालिक और परिवार के लोग शादी समारोह में बाहर गए थे सुबह दुकान के आसपास के लोगो द्वारा पता चला की दुकान में चोरी हो गई शटर के ताले सब टूटे हुए थे दुकान के अंदर जाकर देखा तो अस्त व्यस्त सामान देखकर पुलिस को सूचित किया गया। वही दुकान मालिक प्रवीण कुमार राणे ने बताया कि दुकान से रिपेयरिंग के मोबाइल और कुछ कैमरे की एक्सेसरीज पेन ड्राइव, मेमोरी, चार्जर आदि कीमती सामान को शटर तोड़ कर अज्ञात चोर ले उड़े है।

Show More
Back to top button