A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

महावीर गंज हनुमान जी मंदिर पर श्रद्धा और उल्लास के मनाया गया हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

महावीर गंज हनुमान जी मंदिर पर श्रद्धा और उल्लास के मनाया गया हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव

गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महावीर गंज स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर में हनुमान बाबा के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान बाबा का जन्म उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास
उमंग और जोश के साथ सभी भक्तों ने मनाया और हजारों की तादात में भक्तों ने आकर बाबा के दर्शन किए जयकार लगाएं और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । वहीं बाबा के जन्म उत्सव पर सभी भक्त उनको बधाइयां देते हैं और बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर या प्रार्थना करते हुए नजर आए । मंदिर के सेवादार अजय शुक्ला ने बताया कि यहां जो भी व्यक्ति शरण में आया है जिस भाव से आया है जो प्रार्थना को लेकर के आए हैं उसे बाबा आज के दिन जरूर पूरा करते हैं और बाबा सर्व शक्तिमान हैं जिनकी तीनों लोकों में जय जयकार है । यहां सुबह से ही बाबा का गुणगान चलता रहा । वहीं सिद्धपीठ श्री हनुमान जी मंदिर के सेवादार अजय शुक्ला के नेतृत्व में हनुमान बाबा मंदिर सेवा समिति के कमेटी के सभी लोगों ने इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन करके बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस कार्यक्रम में विशाल भगत , राजकुमार गुप्ता , अशोक परोपकारी , मनोज राजधानी , मयंक सुपारी , ईशांत अग्रवाल और पवन किराने वालों समेत सभी बाबा के भक्त इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Show More
Check Also
Close
Back to top button