सिद्धार्थनगर 

भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा डुमरियागंज संचालन समिति की बैठक संपन्न हुई

जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को और प्रधानमंत्री के भेजे गए पत्र को हर घर तक पहुँचाने का काम करेंगे

सिद्धार्थनगर. बैठक को मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा/विधान परिषद सदस्य एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि ने लोकसभा संचालन समिति, लोकसभा व विधानसभा के प्रभारी व संयोजकों को बूथ विजय का मंत्र दिया और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का समीक्षा कर दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर पिछले चुनावों में मिले भाजपा के वोट में और वोट जोड़कर वृद्धि करना है। नियमित प्रवास के साथ बूथ पर सक्रियता संपर्क व संवाद से बूथ विजय का लक्ष्य प्राप्त होगा। भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के साथ देश के सामने है। 400 पार का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीतना जरूरी है। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को और नरेंद्र मोदी के भेजे गए पत्र को हर घर तक पहुँचाने का काम करेंगे।‌ बैठक में जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा,वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा राय,लोकसभा संयोजक राम कुमार कुंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, बृज बिहारी मिश्रा, साधना चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला महामंत्री विपिन सिंह, विजयकांत,मधुसूदन, जिला मंत्री फतेबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, क्षेत्रीय महामंत्री युवा मोर्चा अखिल देव त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पांडेय, भाजयुमो विकास रस्तोगी, सहित विधानसभा प्रभारी, संयोजक व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!