A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशदेश

*हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की उपचार के दौरान मौत

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

  1. *हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर की उपचार के दौरान मौत।*

Related Articles

मैनपुरी। थाना कुरावली क्षेत्र ग्राम खिरिया में मंगलवार की सुबह एक मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। घटना के समय मजदूर निर्माणाधीन छज्जे पर कपड़े धो रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देने के साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बेवर क्षेत्र के ग्राम नगला बलूपुर निवासी रविंद्र कुमार (36) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। कुछ दिनों से वह थाना कुरावली क्षेत्र के गांव खिरिया में एक व्यक्ति के यहां ठेके पर मजदूरी कर रहा था। काम करने के बाद वहीं पर सोता था। मंगलवार की सुबह रविंद्र निर्माणाधीन मकान के छज्जे पर बैठ कर कपड़े धो रहा था। तभी पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया। लाइन में हाथ छूते ही तीव्र करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से रविंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद साथी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजन को हादसे के बारे में जानकारी दी। और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

Show More
Back to top button