
चिकासी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2.50 लाख रुपए पकड़े
राठ—— लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही कार्रवाई में चिकासी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन से ढाई लाख रुपए पकड़े हैं।
चिकासी थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन द्वारा निगरानी कराई जा रही है। जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान वेतवा पुल बैरियर के पास संदिग्ध वाहन सफेद बोलेरो दिखाई दी। जिसपर चेकिंग के दौरान आयुष सिंह पुत्र शिवस्वरूप सिंह निवासी खौजा रामपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात, मोहित पुत्र हरगोविंद निवासी भरौशा थाना मौठ जिला झांसी, दीपक सिंह पुत्र सूरज भान सिंह निवासी खरक कला थाना भिवानी जिला भिवानी हरियाणा के कब्जे से 2 लाख 50 हजार रुपयें बरामद हुए। उक्त व्यक्तियों से बरामद धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो उत्तर नहीं दे सके।चिकासी पुलिस द्वारा जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।
नोट——- वाहन की चैकिंग करते चिकासी थानाध्यक्ष का फोटो

