A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर / सुकरौली क्षेत्र के पिंडरा में सांसद विजय दुबे के द्वारा डा० भीम राव अंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण

कुशीनगर / सुकरौली क्षेत्र के पिंडरा टोला घुरदास में सांसद विजय दुबे के द्वारा डा० भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डा० भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति का अनावरण किया गया और लोगो  जुलूस निकाल कर संविधान निर्माता डा० भीम राव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। बताते चले कि शोषित वंचित निर्बल की मांग उठाकर उन्हे कानूनी अधिकार दिलाने वाले डॉ भीम राव अम्बेडकर बौद्ध समाज के प्रेरक माने जाते हैं। उन्ही के जयंती पर प्रत्येक वर्ष 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पूरे देश में मनाया जाता हैं। इसी क्रम में डा० भीम राव अंबेडकर की जयंती  कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जुलूस मे सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, पुरुष तथा बच्चे बच्चियो को जय भीम जय भारत का जयकारा लगाते हुए क्षेत्र भ्रमण भी किया। मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय दुबे जी रहे और उनके साथ सुकरौली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र पासवान ,वरुण जायसवाल ,सुभाष पाण्डेय ,श्रीभागवत चौहान ,ऋषि त्रिपाठी ,रविस सिंह ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ उर्फ़ डी एन,दिलीप गुप्ता ,कार्यक्रम के आयोजक  विवेकानन्द पत्रकार,नित्यानन्द,मिथुन गौतम ,दिलीप गुप्ता आदि लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाया और कार्यक्रम को सुरक्षा हेतु पुलिस  हर जगह मुस्तैद रही

Show More
Back to top button