A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

खाटू श्याम बाबा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

यह दूसरा बरस

  1. खाटू श्याम बाबा की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
    सागर/गढ़ाकोटा से राजेन्द्र sahu की रिपोर्ट                        श्री खाटू श्याम परिवार गढ़ाकोटा के द्वारा पिछले वर्ष की भाति नगर के राधिका गार्डन से द्वितीय वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया, भजन संध्या में सर्वप्रथम श्री श्याम बाबा का दरवार को सजाया गया तदपाश्चात बाबा के शीश के सम्मुख अखंड जोत प्रज्वलित की गईं, इसके बाद सभी श्याम प्रेमियों के द्वारा बारी बारी से बाबा के दर्शन किये, बाहर से पधारे गायक गौरव, यशी चौरसिया, सोनिया यादव, सत्यम ठाकुर द्वारा श्याम बाबा के भजनों की सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। गायिका यशी, सोनिया गायक गौरव ने खाटू श्याम बाबा और भोलेनाथ के एक से बढ़कर एक भजन सुनाए, और भजनों की ऐसी रसधार बहाई कि श्रद्धालु पूरी रात झूमते रहे। इस दौरान महिलाओं ने भक्ति भाव में खोकर जमकर नृत्य किया।,आयोजन में अखंड ज्योति, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा, व्रज की होली, छपन भोग बाबा को लगाया गया,इस दौरान आयोजन में तेज तूफान एवं वर्षा भी हुईं परन्तु श्याम बाबा के भक्तों में तनिक मात्र भी भक्ति कम ना हुईं और भजनों में सभी भक्त भक्ति के रस में डूबे दिखे,आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया, आयोजन में वर्तमान विधायक पंडित गोपाल भार्गव का भी आगमन हुए एवं श्री भार्गव के द्वारा बाबा की सेवा की गईं, भजन संध्या में नगर की मातृशक्ति, श्याम प्रेमियों के अलावा गुना, भोपाल, सागर, इंदौर, दमोह इत्यादि शहरों से भी श्याम प्रेमी पधारें व सभी ने श्याम बाबा के दर्शन व धर्म लाभ अर्जित किया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!