
खुरई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 45 वें स्थापना दिवस पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण खुरई विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथों पर “बूथ विजय संकल्प अभियान” सदस्यता अभियान और अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान नगर के बूथ क्रमांक 37-38 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। यु.मो.नगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र ठाकुर ने कहा की हर बूथ पर हमे 370 वोट बड़ाना है, पार्टी की प्रत्याशी को जितना है। अबकी बार 400 पर इसी भावना के साथ सभी कार्यकर्ताओं को कम करना है और पार्टी को अपने बूथ पर मजबूत करना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री छोटेलाल विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रवीण जैन बंटी गाडौला, हरि शंकर प्रजापति भूत अध्यक्ष, सुनील अहिरवार भूत अध्यक्ष, कैलाश लटूरिया महाराज, शरद प्रजापति, विकास प्रजापति, पार्षद संतोष प्रजापति सहित भाजपा पदाधिकारी, प्रतिनिधि, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।