थाना विशुनपुरा पुलिस द्वारा एक अदद कार वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही 14 पेटी देशी शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 5,32,000/- रु0) के साथ 01 शराब तस्कर को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर अभिनव त्यागी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 05.04.2024 को थाना विशुनपुरा पुलिस की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मलाही पुल के पास से एक अदद वाहन मारूती सूजुकी नंबर UP 57 AK 2022 बैगनार गाडी से तस्करी कर ले जायी जा रही 14 पेटी बंटी बबली देशी शराब (कुल 630 अदद फ्रूटी पाऊच) की बरामदगी की गयी तथा मौक से एक नफर अभियुक्त रीशू राय पुत्र जितेन्द्र राय निवासी कोकिल पट्टी थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0-142/2024 धारा 60/72 आबकारी अधि0