Uncategorized

शितला माता जी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार में सुख समृद्धि की कामना से पुजा अर्चना की।

कुम्हार मोहल्ले में स्थित शीतला माता मंदिर पर पुजन की गई।

अमित पाटीदार /सारंगी

शीतला सप्तमी पर्व का त्यौहार आज बड़े ही उत्साह ओर उमंग के साथ मनाया, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी महिला पुरुष शीतला माता मंदिर पर पहुंच कर पूजन कर घर की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करती है साथ ही एक दिन पहले घर पर बनाएं गए नए-नए पकवान शीतला माता को चढ़ाते हैं मान्यता है कि होली के बाद आने वाली शीतला सप्तमी से ही गर्मी में ठंडे भोजन की शुरुआत होती है इस दिन शीतला माता को ठंडा भोजन चढ़ाकर लोग उसी का सेवन करते हैं इस दिन किसी भी परिवार में घर पर चुला नहीं जलता है आज शीतला सप्तमी मनाई गई।
शीतला सप्तमी पर माता का पूजन का विशेष मुहूर्त नहीं देखा जाता है इस दिन अल सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही महिलाएं पूजा के लिए माता के मंदिरों में पहुंच जाती है सभी अपने-अपने रीति रिवाज अनुसार पूजन करते हैं ओंकारेश्वर भोलेनाथ मंदिर परिसर पर स्थापित शीतला माता मंदिर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ लगी रहती है नगर के मुख्य बाजारों के साथ ही विभिन्न स्थानों पर छोटी बड़ी दुकान लगाई गई है जिसमें मुख्य रूप से चावल के पापड़, मूंग के पापड़, गेहूं चने के पापड़, के साथ ही अन्य प्रकार की खाद्य सामग्री की दुकानें सज गई है ।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!