A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर ,सुकरौली में होली मिलन समारोह में उड़े अबीर ग़ुलाल

कुशीनगर ,सुकरौली ,व्यापार मंडल समिति रजि0 सुकरौली नगर समिति के सदस्यों व कस्बे के व्यापारियों द्वारा शुक्रवार की देर शाम कस्बा स्थित अम्बे मैरज लान में आयोजित होली मिलन समारोह व व्यापारी गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री पुष्पदंत जैन व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। व्यापार मंडल समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का अबीर ग़ुलाल लगा कर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि होली का त्यौहार सामाजिक समरसता, प्रेम व भाई चारे का है। व्यापारी वर्ग अपने आप में संगठित हो कर एक दूसरे के हितों की रक्षा कर सकता है। भाजपा नेता ऋषि तिवारी ने कहा कि व्यापार मंडल का गठन व्यापारी हितों की रक्षा करने हेतु है। वर्तमान में व्यापार करने में छोटे व्यापारियों को काफ़ी दिक्क़तो का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक चुनौती ई काम कम्पनिया दे रहीं हैं। ऐसे में व्यापारी बंधुओ को संगठित होकर व्यापार करने की जरूरत है। पूर्व विधायक पवन केडिया व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जे पी शाही ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक गुप्ता व अध्यक्षता पुष्पदंत जैन ने किया। मंडल अध्यक्ष ज्ञानविक्रम सिंह, वरुण जायसवाल, डॉ रविश सिंह, राजेश गुप्ता, संजीव जायसवाल, सुरेश गुप्ता, राजेश सिंह, दिनेश सिंह, कान्हा श्रीवास्तव, संरक्षक कन्हैया वर्मा,रामप्रवेश कश्यप, मनोज यादव, सत्य प्रकाश गुप्ता, सभासद जटाशंकर यादव, कृष्णा जायसवाल, राममिलन यादव, गंगाधर मिश्रा, दीपक जायसवाल, सुरेश यादव, अर्जुन पटेल, सुनील पासवान, वीरू मद्धेशिया, श्रीराम मद्धेशिया, श्री भागवत चौहान, सुभाष पांडे, बैजू मद्धेशिया, गणेश जायसवाल, प्रदीप गुप्ता,वरुण मिश्र, धनेन्द्र प्रताप सिंह व अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!