A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

फरसगांव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 120 जोड़े विधायक केशकाल सहित जनप्रतिनिधियों ने विवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

  • कोण्डागांव………..11 मार्च 2024फरसगांव में सोमवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के 120 जोड़ो का विवाह विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम की उपस्थिति में संपन्न किया गया। इस अवसर पर 120 दूल्हों की बारात गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गयी। जिसमें परिजनों के साथ जनप्रतिनिधि और फरसगांव के नागरिक भी बाराती बन कर नाचते दिखाई दिए। जिनका पूरे रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में विधायक द्वारा नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पहले लोगों को विवाह के लिए बहुत अधिक खर्च करना पड़ता था। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती थी और वह कर्ज के जाल में फंस जाते थे। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत सामूहिक विवाह द्वारा निर्धन परिवारों का विवाह अब निःशुल्क कराया जा रहा है। जिससे लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी नवदम्पत्तियों एवं परिजनों को समाज के लोगों को भी सामुदायिक विवाह के लिए प्रेरित करने हेतु कहा।
उन्होने नव दम्पत्तियों को उपहारों का भी वितरण किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शिशकुमारी चेनाप, उपाध्यक्ष सुखलाल मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष गणेश राम दुग्गा, नगर पंचायत अध्यक्ष केशकाल रोशन जमील खान, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एके बिस्वाल, परियोजना अधिकारी दीपेश बघेल एवं पर्यवेक्षक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देने उपस्थित हुए।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!