A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थ नगर- हाईस्कूल में 2443 व इंटर में 1194 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में सुबह प्रथम पाली में हाईस्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान आदि विषय की परीक्षा हुई। इसमें हाईस्कूल में 35353 पंजीकृत थे और 2443 बच्चों ने परीक्षा छोड़ी दी। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 21304 पंजीकृत थे। इसमें 1194 ने परीक्षा छोड़ दी। स्टेटिक मजिस्टे्रट की निगरानी में प्रश्न पत्र वितरित किया गया और कापी सील गई। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई। किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।

रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र लघु उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्न बहुत ही अच्छे आए थे। कुछ प्रश्न सूत्र पर आधारित थे। इस विषय में अच्छे अंक मिलेंगे।

-दीपक कुमार, छात्र इंटरमीडिएट

ठोस अवस्था, सॉल्युशन, इलेक्ट्रों रसायन, रासायनिक गतिकी के प्रश्न पूछे गए थे। बहुविकल्पीय प्रश्न का उत्तर समझने में परेशानी हुई।

Related Articles

-उमेश कुमार, छात्र

भूतल रसायन, तत्व के अलगाव के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाएं, समन्वय यौगिक, जैविक अणु के प्रश्न तैयार किए हुए आए थे। पेपर बहुत ही अच्छा हुआ है। बेहतर अंक मिलेंगे।

-इशिका यादव, छात्रा

अम्लों के बनाने की विधि व रासायनिक गुणों के प्रश्न उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्न में पूछे गए थे। जिनकी तैयारी किया गया था। सभी प्रश्न को समय रहते हल कर लिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!