A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा की फायर ब्रिगेड नेत्री लोकसभा कोरबा सांसद प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे का पाली में आत्मीय स्वागत…

कोरबा/पाली :- देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और इसके लिए प्रत्याशी घोषणा को लेकर भाजपा ने बाजी मार ली है और देश के 195 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को घोषणा भी शनिवार को कर दी है साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर भी भाजपा ने अपने उम्मीद्वार मैदान में उतार दिए है साथ ही प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट माने जाने वाले कोरबा पर भाजपा ने दिग्गज नेत्री सरोज पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया है, प्रत्याशी घोषणा के बाद सुश्री सरोज पांडे का आज पाली में प्रथम नगर आगमन हुआ,नगर आगमन पर मंडल भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी,ढोल नगाड़े के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे ने सबसे पहले पाली के ऐतीहासिक शिव मंदिर और हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सभी कार्यकर्ताओं के दम पर कोरबा लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे और मोदी जी के 400 पार के मिशन को अंजाम तक पहुंचाएंगे, इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम विधानसभा के संयोजक संजय भावनानी,भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल,मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर,मंडल महामंत्री विवेक कौशिक,कमल सिंह,वरिष्ठ नेता भास्कर कश्यप,वरिष्ठ नेता कीर्ति कश्यप,रूपविलास गोस्वामी,गुरुदयाल सिंह गंभीर,जितेंद्र माते,महिला मोर्चा से संजू अजय जायसवाल,कमला जायसवाल,गीता शुक्ला,भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल,भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा,मंडल मीडिया प्रभारी हरीश चावड़ा,छोटू पटेल,नेता प्रतिपक्ष राजेश पारवानी,सोशल मीडिया संयोजक विभूति कश्यप,सुनील कश्यप,शिव दुलारी साहू,विपिन कौशिक,संजय भारती,रितेश जायसवाल,प्रभात दुबे,गौरव श्रीवास,सौरव श्रीवास,योगेश श्रीवास्तव,मोहित भावनानी,राहुल शर्मा,सुनील साहू,कामता जायसवाल,घनाराम यादव,भाजयुमो मंडल महामंत्री विशाल मोटवानी,तारकेश्वर पटवा,भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष मनोज डिक्सेना,ब्रम्हानंद कश्यप,अनुरुद्ध जायसवाल,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button