
मांडू में हाईटेंशन लाइन से दो बंदर घायलः
ग्रामीणों ने करवाया इलाज, फिर वन विभाग को सौंपा
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/मांडू नगर के सागर तालाब क्षेत्र में मंगलवार को हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र के युवा करण गौरी और उनके साथियों ने घायल बंदरों को देखा और तुरंत पशु डॉक्टर को बुलाया। डॉ. निकिता, डॉ. संदीप आर्य और डॉ. बसंती मोहरे की टीम ने मौके पर ही दोनों बंदरों का इलाज किया।
दोनों बंदरों की स्थिति स्थिर
प्राथमिक इलाज के बाद दोनों बंदरों को वन विभाग के हवाले कर दिया गया। वन विभाग के रेंजर सचिन सैयदे ने बताया कि बंदर अभी निगरानी में हैं और पूरी तरह स्वस्थ होने तक उनका नियमित इलाज किया जाएगा। विभाग की ओर से उनके भोजन और पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। फिलहाल दोनों बंदरों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।इस बचाव कार्य में करण सिंह गावर, राज वर्मा, अमित भूरिया, जसवंत वर्मा, डिप्टी रेंजर विनोद यादव और वनरक्षक संतोष भंवर ने भी सहयोग किया।