A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेसिद्धार्थनगर 

एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूलों, कालेजों व भीड़-भाड़ स्थानों पर नव युवकों, महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी

सिद्धार्थनगर. जनपद सिद्धार्थनगर में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूलों, कालेजों व भीड़-भाड़ स्थानों पर नव युवकों, महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा व मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी दी गई तथा मनचलों एवं शोहदों पर कार्यवाही हेतु चेकिंग की गयी। प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में मनचलों एवं रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत शक्ति मोबाईल/ एण्टी रोमियो टीम द्वारा एण्टी रोमियो चेकिंग कार्यवाही के अन्तर्गत थाना क्षेत्र पथरा बाजार में कस्बा पथरा, कोनकटी, सरस्वती देवी कन्या इन्टर कॉलेज, स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेन्टर के पास तथा थानाक्षेत्र के आस-पास के मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गयी। एण्टी रोमियों टीम में आरक्षी राकेश कुमार यादव, महिला आरक्षी मधु भारती एवं‌ महिला आरक्षी बबिता भरती थाना पथरा बाजार मौजूद रही।

Show More
Back to top button