

सिद्धार्थनगर. सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील शोहरतगढ़ पर अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनसुनवाई किया गया। समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। तहसील शोहरतगढ़ में सम्पूर्ण समाधान दिवस (तहसील दिवस) का आयोजन किया गया । जिसमें अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ उपस्थित रहें । तहसील दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों के सम्बन्ध में जनता की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया एवं उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के अवसर पर कुल 32 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-20, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-06, विकास-03, विद्युत-01 तथा अन्य 02 मामले प्रस्तुत हुए। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर द्वारा सम्बंधित अधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त तहसील दिवस में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण व तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के सभी प्रभारी निरीक्षक /थाना प्रभारी मौजूद रहे।
