परामर्श केंद्र में तीन बिछड़े परिवार फिर मिले, अब तक 198 परिवारों का हुआ पुनर्मिलन
आंवला (बरेली)। कोतवाली आंवला स्थित पुलिस पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र में मंगलवार को तीन विघटित परिवारों का आपसी सामंजस्य से पुनर्मिलन कराया गया।
इसके साथ ही केंद्र अब तक 198 परिवारों को मिला चुका है, जो द्विशतकीय पारी से मात्र दो कदम दूर है। महिला सशक्तीकरण मिशन 5.0 एवं 6.0 के तहत स्थापित परामर्श केंद्र में दिनांक 18.11.2026 को हुए पुनर्मिलन में कविता पत्नी अजय निवासी अखा थाना बिशारतगंज, शकुंतला कश्यप पत्नी दोदराम उर्फ प्रेमपाल निवासी देवचरा थाना भमोरा और रजनी पत्नी पवन निवासी रामलीला गौंटिया थाना प्रेमनगर शामिल रहीं।
तीनों परिवारों ने मतभेद भुलाकर साथ रहने का निर्णय लिया। केंद्र अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि अब तक कुल 198 विघटित परिवारों का आपसी मतभेद भुलाकर पुनर्मिलन कराया जा चुका है।
इस पुनीत कार्य में रमाकांत तिवारी एडवोकेट, रामदीन सागर, योगेश माहेश्वरी, रजिया सुल्तान, सीमा रजा, शोखी अग्रवाल, शोभना अग्रवाल, मुख्य आरक्षी किरण मणि, रेनू केसरवानी ने विशेष सहयोग दिया। ज्ञात हो कि दिनांक 12.03.2025 को विश्व महिला सशक्तीकरण वर्ष में स्थापित यह केंद्र नोडल अधिकारी अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी आंवला हेमंत उपाध्याय और कोतवाल बीनू चौधरी के सहयोग से लगातार सफलता प्राप्त कर रहा है।
नवम्बर के अंतिम सप्ताह में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन द्वारा अंतर्राज्यीय स्तर पर बदायूं में पूरी टीम को इस असाधारण उपलब्धि पर सार्वजनिक सामाजिक मंच से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है।
