अलवर। सरिस्का शक्ति फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 22 नवम्बर 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सैनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, मनु मार्ग, अलवर में लगाया जाएगा।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.एस. सैनी, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋचा गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश गेरा, पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.के. सैनी, दंत चिकित्सक डॉ. मनाली गुप्ता एवं डॉ. अलीशा सैनी (एमबीबीएस) अपनी सेवाएं देंगी। शिविर में बीपी, ईसीजी व शुगर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की जाएगी।
फाउंडेशन की डायरेक्टर एडवोकेट सीमा सैनी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
