बानसूर की तस्वीर अब बदलने वाली है। नगर पालिका मंडल बानसूर के चेयरमैन गिर्राज प्रसाद सैनी की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में शहर को जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्था से हमेशा के लिए मुक्त कराने का ब्लूप्रिंट तैयार कर दिया गया।
चेयरमैन सैनी ने साफ कहा, सड़क बीच में वाहन खड़ा करने की मनमानी अब नहीं चलेगी। सड़क के बीच से 35 से 40 फीट तक सफेद पट्टी खींची जाएगी, यही होगी लक्ष्मण रेखा। पट्टी के आगे न वाहन खड़ा होगा, न दुकानदार का सामान।
सुभाष चौक से नारायणपुर रोड पर डिवाइडर की शुरुआत होगी, स्टैंड से अस्पताल तक 30 फीट रास्ता क्लियर होगा, रास्ते के पेड़ हटेंगे, टैक्सी स्टैंड को नई जगह मिलेगी और बीज गोदाम के पास बाइक पार्किंग बनेगी। गड्ढे भरेंगे, नालियों पर अतिक्रमण हटेगा और पुरानी स्कूल के आगे का रास्ता सीधा होगा।
चेयरमैन ने कहा, कमियां सबको दिखती हैं, साथ कोई नहीं देता। अब बानसूर सबके साथ बदलेगा।
