मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित*खापरखेड़ा में गूंजा एक ही संदेश – बचपन को बचपन ही रहने दो, बाल विवाह रोको**14 संवेदनशील ठिकानों पर CISF की छापेमारी, 15.35 टन कोयला जब्त; 4 अवैध मुहाने और एक एस्केप रूट बंद*अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट ।खेलो खरगोन के तहत भगवानपुरा में विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह ,जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट।22 नवंबर को जिलेभर में पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवालोकेशन – नैनपुर/मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी 9399424203 स्लग — न्यायोत्सव के अंतर्गत मैराथन एवं वॉकथन का आयोजन, दिया विधिक जागरूकता का संदेशआलीराजपुर पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का किया खुलासाकोर विश्वविद्यालय और एल एंड टी एडुटेक के बीच एमओयू, इंजीनियरिंग छात्र बनेंगे उद्योग के लिए तैयारलोकेशन – नैनपुर/पिंडरई संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — पिंडरई में कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी महाराज की कथा का हजारों श्रद्धालु ले रहे भागवत कथा का लहमीरपुर :खेत की फसल नष्ट करने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचे लोगों पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप, कई लोग घायहमीरपुर :चार लेखाकारों को सहायक कोषाधिकारी पद पर मिली पदोन्नति, समारोह आयोजित कर किया गया सम्मानित
Gondaउत्तर प्रदेशधार्मिक

श्री राम जन्मोत्सव से अहिल्या उद्धार तक की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजनों पर झूम उठा कथा पंडाल

धानेपुर, गोंडा। नगर पंचायत धानेपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के पंचम दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नैमिषारण्य धाम, सीतापुर से पधारीं कथा व्यास पूज्या…

श्री राम जन्मोत्सव से अहिल्या उद्धार तक की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भजनों पर झूम उठा कथा पंडाल
WhatsApp Facebook

धानेपुर, गोंडा। नगर पंचायत धानेपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा के पंचम दिवस श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नैमिषारण्य धाम, सीतापुर से पधारीं कथा व्यास पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी ने भगवान श्री राम की दिव्य महिमा का वर्णन करते हुए श्री राम जन्मोत्सव से लेकर प्रभु की बाल लीलाओं और माता अहिल्या उद्धार तक की कथा का विस्तारपूर्वक भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा का शुभारंभ भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव के प्रसंग से हुआ। जैसे ही कथा व्यास ने प्रभु श्री राम के जन्म की मंगलमयी कथा सुनाई, पूरा कथा पंडाल जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया। इसके पश्चात भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार बाल्यकाल से ही प्रभु श्री राम ने अपने आचरण, विनम्रता, मर्यादा और प्रेम से सभी का मन मोह लिया था।

कथा को आगे बढ़ाते हुए गुरु विश्वामित्र के अयोध्या आगमन, भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण जी के उनके साथ वन गमन, ताड़का वध तथा मारीच और सुबाहु के आतंक से ऋषियों के यज्ञ की रक्षा करने के प्रसंगों का वर्णन किया गया। इसके बाद प्रभु के जनकपुर आगमन, पुष्प वाटिका प्रसंग और माता सीता के साथ प्रथम दर्शन की सुंदर कथा सुनाई गई।

इसके पश्चात माता अहिल्या उद्धार का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि किस प्रकार गौतम ऋषि के श्राप के कारण माता अहिल्या वर्षों तक प्रतीक्षा और तपस्या में लीन रहीं। भगवान श्री राम के वन मार्ग से गुजरते समय उनके चरणों का स्पर्श पाकर माता अहिल्या का उद्धार हुआ और उन्हें पुनः अपना दिव्य स्वरूप प्राप्त हुआ। यह प्रसंग भगवान की असीम कृपा, करुणा और भक्तों के उद्धार की भावना को दर्शाता है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि प्रभु श्री राम की शरण में आने वाले भक्तों का कभी अहित नहीं होता, उनकी कृपा से जीवन के अंधकार दूर हो जाते हैं।

वहीं कार्यक्रम में भजन प्रवाहिका अनुष्का तिवारी जी ने अपने मधुर कंठ से एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों की मधुर धुन पर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। भक्ति, संगीत और श्री राम नाम की गूंज से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारों के साथ कथा का आनंद लिया।