मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीउत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला के तीखे सवालों से पुलिस महकमे में हलचलराजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएंहमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलहमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीउत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला के तीखे सवालों से पुलिस महकमे में हलचलराजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएंहमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर…

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी
डिंडौरी कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग पुष्पेन्द्र अहके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर 2026 को विकासखंड करंजिया की ग्राम पंचायत गोपालपुर में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर से पूर्व अपने-अपने विभागीय कार्यक्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का चिन्हांकन करें। साथ ही शिविर में उपस्थित रहकर प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करें।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें, अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं होगा – कलेक्टर

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सीएम हेल्पलाइन की विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से निराकरण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक लंबित शिकायत की नियमित समीक्षा की जाए तथा शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर उनकी संतुष्टि के साथ शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निराकरण शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागीय अधिकारी लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका शत-प्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा विभागीय रैंकिंग एवं प्रगति में सुधार लाने के लिए प्रभावी प्रयास करें।

कलेक्टर ने आगामी 14 से 17 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के संबंध में निर्देश दिए कि जिले के समस्त महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। उन्होंने खाद्य विभाग को प्रत्येक माह निर्धारित समय पर हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने तथा स्मार्ट फिश पार्लर का नियमित एवं प्रभावी संचालन करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण कर की गई कार्यवाही एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।