सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भैया दूज का पर्व बुधवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर लोगों ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ वाहनों को विधि विधान के साथ पूजन किया।
भैयादूज का पर्व कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर दीर्घायु होने की कामना की।
वही व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सुबह पूजन अर्चन के बाद कारोबार शुभारंभ किया गया। लोगों ने वाहनों का भी इस अवसर पर पूजन किया।
