मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जनजिले के नगरीय निकायों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षामुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगेंहमीरपुर :शूट आउट में जीता प्रयागराज, झांसी ने अम्बेडकर नगर को आसानी से हरायाहमीरपुर :वैन से महिला का बैग गायब, पुलिस जांच में जुटीहमीरपुर :भाई दूज पर बहनों ने की भाई की पूजाहमीरपुर :जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते अपेक्षा का शिकार खेलमैदानहमीरपुर :खेत में पानी लगाते समय किसान की मौत, ठंड लगने से गई जान*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन*बड़े धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ हुआ माता महालक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली दे

मौदहा (हमीरपुर)। दीपावली के तीसरे दिन मौदहा क्षेत्र में बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक देवारी नृत्य की धूम देखने को मिली। मौदहा कस्बे के दीवान शहीद बाबा के स्थान पर…

हमीरपुर :मौदहा और पढ़ोरी में देवारी नृत्य की धूम, लोक संस्कृति के रंग में रंगा बुंदेलखंड, दीवान शहीद बाबा के स्थान पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, पढ़ोरी में मंदिर से निकली दे
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। दीपावली के तीसरे दिन मौदहा क्षेत्र में बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक देवारी नृत्य की धूम देखने को मिली।

मौदहा कस्बे के दीवान शहीद बाबा के स्थान पर बुंदेलखंड के लोकप्रिय पारंपरिक लोक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली।

दोनों समुदायों के लोगों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। कार्यक्रम के संयोजक आरिफ चौधरी उर्फ आरिफ मेंबर रहे, जबकि मुख्य अतिथि राजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने शिरकत की।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 14 के सभासद शिवकुमार सोनी, सभासद आरिफ तथा चेयरमैन रजा मोहम्मद ने देवारी नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर कलाकारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आयोजन में बुंदेलखंड की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

वहीं मौदहा क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में भी दीपावली के अवसर पर पारंपरिक देवारी नृत्य का आयोजन किया गया। देवारी नृत्य की शुरुआत मड़ीढाई मंदिर से हुई।

इसके बाद ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक लोकधुनों के बीच देवारी नृत्य की टोली ने पूरे गांव का भ्रमण किया और गांव की गलियों में बुंदेली लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। भ्रमण के बाद कार्यक्रम का समापन देवी मां काली के मंदिर में हुआ।

यहां ग्रामीणों ने देवारी नृत्य प्रस्तुत कर मां के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। दोनों आयोजनों में बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति, लोक आस्था और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली।

देवारी नृत्य के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और पुरानी लोक परंपराओं से जोड़ने का संदेश भी दिया गया।