ओबरा सोनभद्र कुछ दिन पूर्व बिजली बिल वसूली को लेकर के क्रेशर व्यवसायी और बिजली विभाग के संविदा श्रमिकों के बीच विवाद हो गया था जिसको लेकर के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड पिपरी के उपखंड ओबरा के सहायक अभियंता को विवाद की जानकारी देते हुए उनसे मांग किया था कि अगर उपभोक्ता अपनी गलती नहीं मानता है और हम संविदा श्रमिकों को इंसाफ नहीं मिलता है तो हम सभी कर्मचारी विभागीय काम का बहिष्कार कर देंगे और इससे उत्पन्न होने वाली समस्या की सारी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी सहायक अभियंता ओबरा ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी साथ ही साथ क्षेत्राधिकार ओबरा और थाना प्रभारी ओबरा को दिया और कार्रवाई करने का अनुरोध किया थाना प्रभारी ओबरा ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और उपभोक्ता श्री पंकज राय जी से फोन पर वार्ता किया इधर इस मामले को लेकर बिजली कर्मचारी संघ सोनभद्र के जिला उप मंत्री श्री राज नारायण सिंह जी अवर अभियंता सेक्टर 9 श्री कन्हैया तिवारी जी और सभी कर्मचारियों को साथ लेकर ओबरा थाने पहुंच गए और विधिक कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया थाना प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर समझौता करने का प्रयास किया लेकिन सभी कर्मचारी एकजुट में उपभोक्ता से अपनी गलती मानने और लिखित रूप से माफी नामा देने के बाद समझौता करने पर अड़े रहे इस मामले की जानकारी उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अजय सिंह तक पहुंची जो वर्तमान में क्रेशर ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है तब उन्होंने भी दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया उनके दबाव में उपभोक्ता श्री पंकज राय लिखित माफी नामा और अपनी गलती मानने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया तब जाकर कहीं बिजली कर्मचारियों ने अपनी सहमति प्रदान किया इसका दूसरा पहलू यह भी रहा की आगामी त्यौहार को देखते हुए सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके इसलिए भी बिजली कर्मचारियों ने अपनी नोटिस को वापस ले लिया और समझौता पर हस्ताक्षर कर दिए समझौते की एक प्रति श्री पंकज राय दूसरी पति संविदा श्रमिक रामचंद्र तीसरी प्रति थाना प्रभारी ओबरा को दिया गया संविदा श्रमिकों की इस समस्या का समाधान कराने में बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह जिला अध्यक्ष श्री ज्योति रावत जिला उपमंत्री श्री राज नारायण सिंह जीअवर अभियंता सेक्टर 9 श्री कन्हैया तिवारी जी इंदल यादव धर्मेंद्र कुमार राहुल कुशवाहा आशीष कुमार सुरेश चंद पंचूराम और अनेक संविदा श्रमिक के अथक प्रयास के द्वारा ही संभव हो पाया
उपभोक्ता और संविदा श्रमिकों के बीच हुए विवाद का हुआ समाधान
ओबरा सोनभद्र कुछ दिन पूर्व बिजली बिल वसूली को लेकर के क्रेशर व्यवसायी और बिजली विभाग के संविदा श्रमिकों के बीच विवाद हो गया था जिसको लेकर के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने विद्यु…
