मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :इलाही तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनीहमीरपुर :गौहानी जंगल हत्याकांड का खुलासा, दंपति गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामदशराबबंदी के बावजूद छापरी गांव में फिर शुरू हुई शराब की बिक्री।उपभोक्ता और संविदा श्रमिकों के बीच हुए विवाद का हुआ समाधानआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगकलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश.पुलिस क्षेत्रअधिकारी ओबरा दौरा आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति और व्यापारी बंधुओ की बैठक बुलाईहमीरपुर :नाती के साथ खेत गया किसान सुबह मिला अचेत,डॉक्टरों ने किया मृत घोषितहमीरपुर :खेत पर पलेवा कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :इलाही तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनीहमीरपुर :गौहानी जंगल हत्याकांड का खुलासा, दंपति गिरफ्तार प्रेम प्रसंग के चलते 22 वर्षीय युवक की हत्या का आरोप, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामदशराबबंदी के बावजूद छापरी गांव में फिर शुरू हुई शराब की बिक्री।उपभोक्ता और संविदा श्रमिकों के बीच हुए विवाद का हुआ समाधानआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगआदिवासी किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला: डॉ. रैलाश सेनानी ने उठाई आवाज, आरोपी की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांगकलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश.पुलिस क्षेत्रअधिकारी ओबरा दौरा आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति और व्यापारी बंधुओ की बैठक बुलाई
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी डिण्डौरी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मिठाई, नमकीन, दूध एवं दूध से बने उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए…

त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमार कार्यवाही
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी
डिण्डौरी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर मिठाई, नमकीन, दूध एवं दूध से बने उत्पादों सहित अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 नवंबर 2026 को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह टेकाम एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजबहादुर की संयुक्त टीम ने गाड़ासरई क्षेत्र के खाद्य प्रतिष्ठानों, होटल एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा कॉफी सेंटर में एक्सपायरी डेट के मैगी मसाले, सूप, टोमेटो सॉस एवं सोया सॉस के पैकेट पाए गए। टीम ने उक्त खाद्य सामग्री जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराई। इसके साथ ही दूध, पनीर एवं खोवा की मौके पर जांच की गई तथा पनीर एवं खोवा की बर्फी के नमूने संग्रहित किए गए। प्रतिष्ठान संचालक को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक सुधार करने एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किया गया।

इसी प्रकार इंदौर बेकर्स के निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट का माजा फ्रूट ड्रिंक पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट कराया गया। इसके बाद एवन बेकरी, सतगुरु कृपा फ्रूट्स एवं शिवालय होटल तथा नंदकिशोर समोसा सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमित रोल, खोवा की बर्फी, मोतीचूर के लड्डू एवं काजू कतली सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

निरीक्षण के दौरान कुछ नमकीन सलोनी एवं अन्य खाद्य पदार्थों के पैकेट पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं पाई गई। साथ ही कुछ प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी कमियां भी सामने आईं। इस पर संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत नोटिस जारी कर निर्धारित मानकों के अनुरूप सुधार करने तथा स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रभा सिंह टेकाम ने बताया कि जांच अभियान के दौरान कुल 14 खाद्य नमूने संग्रहित किए गए हैं, जिन्हें गुणवत्ता एवं मानक स्तर की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा त्यौहार के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।