गांधी जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम
अलीगंज। अलीगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहगांव में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी व समाजसेवी डॉक्टर जीराज सिंह यादव ने फीता काटकर किया।
इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर और 1600 मीटर दौड़ कराई गई।
विभिन्न वर्गों में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डॉक्टर जीराज सिंह यादव ने मेडल पहनकर व शील्ड देकर सम्मानित किया। उसके साथ ही विजेता प्रतिभागियों को उचित नगद राशि देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
जरूरतमंदों की मदद के लिए भी रहते हैं आगे डॉक्टर जीराज सिंह यादव क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। उनके अनुसार खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों की मदद करना भी समाज की जिम्मेदारी है।
उनके अस्पताल की ओर से क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपदा या दुर्घटना होने पर जरूरतमंद परिवारों की यथासंभव आर्थिक सहायता की जाती है। हाल ही में लगतार बारिश के दौरान क्षेत्र के कई गांव में मकान गिरने से प्रभावित परिवारों से डॉ जीराज सिंह यादव ने घर-घर जाकर मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना ही सच्ची सामाजिक सेवा है। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण युवा और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
आयोजन को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
