मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Bareillyउत्तर प्रदेशक्राइम

2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार

2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार बरेली थाना अलीगंज पुलिस ने गुरुवार दोपहर गश्त व चेकिंग के दौरान 2 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार…

2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर गिरफ्तार
Oplus_16908288
WhatsApp Facebook

2.6 किलो डोडा छिलका के साथ तस्कर
गिरफ्तार
बरेली थाना अलीगंज पुलिस ने गुरुवार दोपहर गश्त व चेकिंग के दौरान 2 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा छिलका के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक प्रसून कुमार पुलिस टीम मुख्य आरक्षी योगेन्द्र सिंह, आरक्षी जीवांशू कुमार व आरक्षी अरविन्द कुमार के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था व संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में मामूर थे।

इसी दौरान जब पुलिस टीम अलीगंज-विशारतगंज मार्ग से ग्राम तिगाईदत्तनगर की ओर जा रही थी, तभी सामने से सफेद प्लास्टिक का कट्टा हाथ में लेकर पैदल आ रहा एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर सकपका गया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने युवक को घेरकर रोक लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम उमर हसन (30 वर्ष) पुत्र हसमुद्दीन, निवासी ग्राम गैनी, थाना अलीगंज बताया। जब उसके हाथ में मौजूद कट्टे के बारे में पूछा गया तो उसने उसमें डोडा छिलका होना स्वीकार किया।

एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुए अभियुक्त से राजपत्रित अधिकारी के समक्ष तलाशी कराने को कहा गया। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी आंवला स्वयं मौके पर पहुंचे।

अधिकारी की मौजूदगी में जब प्लास्टिक के कट्टे को खोला गया, तो उसमें डोडा छिलका बरामद हुआ। पुलिस विवेचना किट के इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर डोडा छिलका 2 किलो 600 ग्राम निकला।

पुलिस ने 'ई-साक्ष्य' ऐप के माध्यम से करवाई और साक्ष्य सुरक्षित किए। आरोपी से बरामद डोडा को सील कर कब्जे में ले लिया गया।

पुलिस ने आरोपी उमर हसन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक भोजराज सिंह को सौंपी गई है।