━━━━━━━━━━━━━
AKHAND BHARAT NEWS PORTAL
BULLET NEWS
बुधवार • 30 सितम्बर 2026 •
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔴 TOP STORIES
A. ग्रीन एनर्जी को बड़ा बूस्टर! PM मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने ₹1.86 लाख करोड़ की ‘PM-DHARA’ योजना को मंजूरी दी।
B. NHAI टेंडर में गड़बड़ी पर सख्ती! अनियमितताओं पर कार्रवाई के लिए ‘स्पेशल 39’ टीम गठित; दोषी ठेकेदारों और कंपनियों पर 2 साल तक बैन का प्रावधान।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🟡 WEST BENGAL
C. सिउड़ी में पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़! अनुब्रत मंडल के सामने तीन युवकों के घुसने और नारेबाजी का आरोप; पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
D. ढाकुरिया के स्कूल में तस्वीरों पर विवाद! लेक व्यू स्कूल के टीचर्स रूम से माओ त्से तुंग और कार्ल मार्क्स की तस्वीरें हटाई गईं; RSS से जुड़े संगठन ने विदेशी व्यक्तित्वों की तस्वीरों का विरोध किया था।
E. कैनिंग में 16 वर्षीय किशोरी की मौत! प्रेमी के साथ भागने के बाद परिवार वापस लाया था; शादी को लेकर विवाद की बात सामने आई।
F. बारासात में विवाहिता की रहस्यमय मौत! तीन महीने पहले दमदम से भागकर शादी करने वाली युवती की ससुराल में मौत; पति गिरफ्तार।
G. दुर्गापुर में सड़क पर जन्मदिन का जश्न बना जांच का मामला! बीच सड़क गाड़ी खड़ी कर केक काटने और हवा में गोली चलाने का वीडियो वायरल; एक युवक हिरासत में।
H. South Point School हमले में घायल छात्र की हालत स्थिर! खतरे से बाहर, अस्पताल से गुरुवार को छुट्टी मिलने की संभावना।
I. कलकत्ता HC की छत पर नमाज के बाद दुर्गापूजा की मांग! याचिका पर मुख्य न्यायाधीश ने रिपोर्ट तलब की।
J. CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वामदल 2 अक्टूबर को निकालेगा रैली: CPM नेता मोहम्मद सलीम।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔵 BHARAT
K. सुप्रीम कोर्ट का पटाखों पर अहम रुख! पूरी तरह प्रतिबंध नहीं, लेकिन लगातार आतिशबाजी की अनुमति भी नहीं।
L. ‘पुलिस और CID कठपुतली न बनें’: राजस्थान HC ने निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज दो FIR रद्द कीं।
M. तेजस्वी यादव और मीसा भारती के पोस्ट पर X को नोटिस! बिहार CM के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट हटाने की मांग से जुड़ा मामला।
N. रांची जमीन मामले में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय! बड़गाईं जमीन प्रकरण में अदालत की कार्रवाई।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🟣 FOREIGN
इजरायल जा रहे विमान के भारतीय कैप्टन ने बचाई 180 यात्रियों की जान! चाकू से हमले के बावजूद विमान को सुरक्षित संभालने की जानकारी सामने आई।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🏏 GAMES
रोहित शर्मा-शुभमन गिल की फिफ्टी पार्टनरशिप! भारत ने 406 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 56/0 से शुरुआत की; वेस्टइंडीज ने वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
💰 BUSINESS
HDFC Bank में बड़ा नेतृत्व बदलाव! V. N. श्रीवत्सन को नया Chief Compliance Officer नियुक्त किया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
AKHAND BHARAT NEWS
सच्ची • अच्छी • ताज़ा खबरें 🌹
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━