कल दिनांक 28 सितंबर को हुई श्योपुर जिले के दर्जनों गांवों मे हवा के साथ तेज बारिश जिससे किसानों की लहलहाती हुई धान की फसल बिछौने की तरह जमीन से चिपक गई जिससे किसानों को 60से 70 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है, खेतों में जल भराव हो चुका है, जिससे धान की बालिया पूरी तरह पानी में डूबी हुई है और कुछ ही दिनों में सड़कर बेकार होने की संभावना है। अचानक हुई हवा के साथ तेज बारिश से किसानों के मन में भय का माहौल पैदा हो गया और देखते ही देखते किसानों के सपनों को पानी में डूबा दिया।
सरकार इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पूरे क्षेत्र का उचित सर्वे कार्य कर किसानों को उनकी फसल क्षति का पूरा मुहावजा प्रदान करें। तेज बारिश का असर ग्राम बगडुआ, ददूनी, सोई कलां, चिमलका, जावड़ेश्वर, कचारमुली, शंकरपुर, कोटरा, गुरुनावदा, आदि दर्जनों गांवों में रहा।
