मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
लोकेशन – नैनपुर, मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 हेडलाइन – नैनपुर में साते-मड़ई की धूम, मादर की थाप पर नाचे अहीरहमीरपुर :उधार के रुपये मांगने पर घर पहुंचकर हमला, पीड़ित गंभीर घायलहमीरपुर :अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मौदहा अस्पताल में भर्तीबिरसा मुंडा जयंती पर सरकारी आयोजनों के बीच आदिवासी क्षेत्रों में सूखे की मार, रोजगार-पानी और मुआवजे की मांग को लेकर बड़वानी में प्रदर्शनदबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जासिंगरौली: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण।सेंधवा में महिला सुरक्षा पर दो बड़े सवाल! 17 वर्षीय नाबालिग को अब तक न्याय नहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पर दुष्कर्म का आरोप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच उठेबड़वानी से जगन्नाथ धाम रामेश्वर धाम की 40 दिवसीय यात्रा पर निकले। सौन्दुल का कुमावत परिवार।[16/11, 6:16 pm] jitu: सूखा घोषित करने और जी राम जी योजना की वि संगतियों को लेकर आदिवासी दलित संगठन में बड़वानी कलेक्ट परिसर में दिया धरना। [16/11, 6:20 pm] jitu: मिशन ग्रीन कमांडबड़वानी में आज लगेगा युवा संगम रोजगार मेला युवाओं को मिलेगा रोजगार के सुनहरे अवसर ।रोजगार मेला 2026।लोकेशन – नैनपुर, मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 हेडलाइन – नैनपुर में साते-मड़ई की धूम, मादर की थाप पर नाचे अहीरहमीरपुर :उधार के रुपये मांगने पर घर पहुंचकर हमला, पीड़ित गंभीर घायलहमीरपुर :अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मौदहा अस्पताल में भर्तीबिरसा मुंडा जयंती पर सरकारी आयोजनों के बीच आदिवासी क्षेत्रों में सूखे की मार, रोजगार-पानी और मुआवजे की मांग को लेकर बड़वानी में प्रदर्शनदबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जासिंगरौली: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण।सेंधवा में महिला सुरक्षा पर दो बड़े सवाल! 17 वर्षीय नाबालिग को अब तक न्याय नहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पर दुष्कर्म का आरोप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच उठेबड़वानी से जगन्नाथ धाम रामेश्वर धाम की 40 दिवसीय यात्रा पर निकले। सौन्दुल का कुमावत परिवार।[16/11, 6:16 pm] jitu: सूखा घोषित करने और जी राम जी योजना की वि संगतियों को लेकर आदिवासी दलित संगठन में बड़वानी कलेक्ट परिसर में दिया धरना। [16/11, 6:20 pm] jitu: मिशन ग्रीन कमांडबड़वानी में आज लगेगा युवा संगम रोजगार मेला युवाओं को मिलेगा रोजगार के सुनहरे अवसर ।रोजगार मेला 2026।
Dharधार्मिकमध्य प्रदेश

अनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सव

रात गुजरी, लेकिन थमा नहीं झांकियों का कारवां... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। अनंत चौदस पर शनिवार रात मनावर में आस्था, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम…

अनंत चौदस पर मनावर में 13 से अधिक झांकियां, तड़के तक सड़कों पर रहा उत्सव
WhatsApp Facebook

रात गुजरी, लेकिन थमा नहीं झांकियों का कारवां…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अनंत चौदस पर शनिवार रात मनावर में आस्था, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। नगर आकर्षक विद्युत रोशनी से जगमगा उठा और 13 से अधिक झांकियों का कारवां रात से लेकर तड़के तक शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरता रहा। झांकियों को देखने के लिए मनावर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु उमड़े। देर रात तक सड़कों के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा रही। झांकियों का शुभारंभ धार रोड स्थित कृषि उपज मंडी परिसर से हुआ। विभिन्न गणेश मित्र मंडलों द्वारा धार्मिक और आकर्षक थीम पर झांकियां तैयार की गई। डीजे, ढोल और नगाड़ों की धुन के बीच युवा उत्साह से झूमते नजर आए। विद्युत सज्जा से सजी झांकियां जैसे-जैसे प्रमुख बाजार मार्गों से आगे बढ़ीं, श्रद्धालु परिवार सहित इनके दर्शन करते रहे।

*भोलेनाथ से अमरनाथ तक दिखे धार्मिक रंग*

विकास मित्र मंडल दनादन चौपाटी ने विशाल नदी और गुफा से निकलते भगवान भोलेनाथ की झांकी तैयार की। महाकाल ग्रुप की झांकी में भगवान भोलेनाथ को तपस्या मुद्रा में दर्शाया गया। बालाजी ग्रुप ने सियाराम बाबा आश्रम में रामायण पाठ की झांकी प्रस्तुत की। स्वर्णकार समाज मारुति सुंदरकांड मंडली द्वारा बाबा अमरनाथ की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। शीतला माता सार्वजनिक मित्र मंडल ने विशाल गणेश प्रतिमा के साथ युद्ध की थीम पर झांकी निकाली। हमराज मित्र मंडल ने रथ पर सवार गणेशजी की झांकी प्रस्तुत की। गणराज मित्र मंडल ने भी विशाल गणेश प्रतिमा के साथ झांकी निकाली। इसके अलावा देवों के देव महादेव ग्रुप, मंगल पांडे ग्रुप, महादेव मंदिर शिवाय ग्रुप, जगदंबा ग्रुप सहित अन्य मंडलों की झांकियों ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

*मध्यरात्रि के बाद भी बनी रही भीड़*

कृषि उपज मंडी से शुरू हुआ झांकियों का कारवां धार रोड और प्रमुख बाजार मार्गों से होते हुए मालवी चौपाटी पहुंचा। मध्यरात्रि के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई। आसपास के गांवों से आए लोग परिवार सहित झांकियां देखने पहुंचे। बच्चों में गणेश प्रतिमाओं और आकर्षक विद्युत सज्जा को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।

*ड्रोन से निगरानी, रात 8 बजे से बड़े वाहनों पर रोक*

आयोजन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए। झांकी मार्ग पर ड्रोन से वीडियोग्राफी कर निगरानी रखी गई। रात 8 बजे से बड़े वाहनों का नगर में प्रवेश बंद कर दिया गया था। थाना प्रभारी राजेश यादव के साथ सिंघाना, बाकानेर और उमरबन क्षेत्र के पुलिस बल सहित बड़ी संख्या में जवान झांकी मार्ग पर तैनात रहे। झांकी कार्यकर्ताओं के लिए पास भी जारी किए गए। विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग की टीम तैनात रही। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

*स्वागत मंचों पर झांकी मंडलों का सम्मान*

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा स्वागत मंच लगाकर झांकीयो के मंडलों के सदस्यों का स्वागत किया गया। मंडल सदस्यों को केसरिया गमछे और हनुमानजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। बस स्टैंड पर भाजपा नगर मंडल द्वारा लगाए गए स्वागत मंच से भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने झांकी मंडलों का स्वागत किया। नगर पालिका द्वारा भी झांकियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई। मंच के साथ नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बाहर से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा।

*क्रांति चौपाटी पर लगा भंडारा*

स्थानीय क्रांति पैनल के कार्यकर्ताओं द्वारा चौपाटी पर भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। देर रात से तड़के तक चले आयोजन ने अनंत चौदस पर मनावर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत कर दिया।