*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के समस्त थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी /मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त कर्मियों के साथ की गयी समीक्षा बैठक-*
आज दिनांक 26.09.2026 को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पुलिस लाइन मीरजापुर स्थित माँ विन्ध्यवासनी सभागार कक्ष में जनपद के सभी थानों के मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी/अन्य कर्मियों के साथ उनके कार्यो की समीक्षा करते हुए कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा गोष्ठी में मौजूद पुलिसकर्मियों को मिशन शक्ति केन्द्र पर आने वाली पीडिता के साथ सहानुभूति,अच्छे व्यवहार करने के सम्बन्ध मे बताया गया ।
पीडिता के प्रत्येक समस्या जैसे चिकित्सीय, विधिक क्षतिपूर्ति आदि का निराकरण एवं सुविधा उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में उचित सलाह व निर्देश देने हेतु बताया गया ।
