मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासाहमीरपुर :लगातार बारिश से पावर हाउस बना तालाब, 18 गांव अंधेरे में,कंट्रोल रूम में भी घुसा पानी, फॉल्ट की पेट्रोलिंग नहीं कर पा रही बिजली विभाग की टीमहमीरपुर :बारिश में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर वृद्ध की मौतबारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेमपीएचसी मांधाता में ‘बाहरी दवा’ का खेल? अस्पताल में दवा मौजूद, फिर भी मरीजों को मेडिकल स्टोर का रास्ताहमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण,भारी वर्षा के दृष्टिगत जनपद पर सतत निगरानी रखने एवं त्वरित राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देशकच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे दो सगे भाई: आठ वर्षीय मासूम की मौत, बड़ा भाई गंभीरमंदिर-जनेऊ बयान पर जौनपुर में उबाल: तूफानी सरोज के खिलाफ रत्नाकर चौबे ने खोला मोर्चा, जफराबाद के सवर्ण दावेदारों की चुप्पी पर उठे सवालप्रतापगढ़ में दलित युवक अर्जुन गौतम की पुलिस कस्टडी में मौत: पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे विधायक तूफानी सरोज हाउस अरेस्ट, बोले— ‘सपा के नेतृत्व से हमेशा डरती है यह सरकार’सिंगरौली: सिंगरौली में बलराम कृषि महोत्सव-2026, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने किसानों से किया संवाद।महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:- बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के कथित नेटवर्क का खुलासा
Jaunpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेम

जौनपुर (संवाददाता मनोज कुमार): जनपद में भारी बरसात और अर्नब चक्रवात के चलते फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने बीमित किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए…

बारिश व चक्रवात से फसल नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना: टोल फ्री नंबर 14447 जारी, WhatsApp और App से भी कर सकेंगे क्लेम
WhatsApp Facebook

जौनपुर (संवाददाता मनोज कुमार):
जनपद में भारी बरसात और अर्नब चक्रवात के चलते फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए कृषि विभाग ने बीमित किसानों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत क्षतिपूर्ति का लाभ पाने के लिए किसानों को फसल नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर देना अनिवार्य किया गया है।

इसके लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर समेत कई डिजिटल विकल्प उपलब्ध कराए हैं। उप परियोजना निदेशक (आत्मा) ने दी जानकारी
उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कृषि प्रसार सुधार ने बताया कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में बीमित किसानों को समय पर राहत पहुंचाने और दावा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा कई माध्यम सक्रिय किए गए हैं।

किसान फसल क्षति की सूचना दर्ज कराने या योजनाओं की जानकारी के लिए इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:
टोल फ्री नंबर: किसान 14447 पर कॉल करके 72 घंटे के अंदर अपनी फसल क्षति की जानकारी दर्ज करा सकते हैं। व्हाट्सएप चैटबॉट: किसान व्हाट्सएप नंबर 7065514447 पर मैसेज भेजकर भी सूचना साझा कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप: 'क्रॉप इंश्योरेंस ऐप' (Crop Insurance App) के माध्यम से भी नुकसान का विवरण अपलोड किया जा सकता है। आधिकारिक पोर्टल: योजनाओं की विस्तृत और आधिकारिक जानकारी के लिए किसान pmfby.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं।

समस्या आने पर उप कृषि निदेशक कार्यालय या बीमा कंपनी से करें संपर्क
कृषि विभाग के अनुसार, यदि किसानों को डिजिटल माध्यमों से सूचना दर्ज कराने में किसी प्रकार की कठिनाई आती है, तो वे तुरंत अपने जनपद के उप कृषि निदेशक (DD Agriculture) कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, जनपद में कार्यरत एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी (SBI General Insurance) के स्थानीय प्रतिनिधियों से भी सीधे मिलकर सहायता प्राप्त की जा सकती है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन व्यवस्थाओं का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रभावित किसानों को बिना किसी देरी के पारदर्शी तरीके से आर्थिक सुरक्षा और राहत प्रदान करना है।