मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
लोकेशन – नैनपुर, मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 हेडलाइन – नैनपुर में साते-मड़ई की धूम, मादर की थाप पर नाचे अहीरहमीरपुर :उधार के रुपये मांगने पर घर पहुंचकर हमला, पीड़ित गंभीर घायलहमीरपुर :अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मौदहा अस्पताल में भर्तीबिरसा मुंडा जयंती पर सरकारी आयोजनों के बीच आदिवासी क्षेत्रों में सूखे की मार, रोजगार-पानी और मुआवजे की मांग को लेकर बड़वानी में प्रदर्शनदबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जासिंगरौली: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण।सेंधवा में महिला सुरक्षा पर दो बड़े सवाल! 17 वर्षीय नाबालिग को अब तक न्याय नहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पर दुष्कर्म का आरोप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच उठेबड़वानी से जगन्नाथ धाम रामेश्वर धाम की 40 दिवसीय यात्रा पर निकले। सौन्दुल का कुमावत परिवार।[16/11, 6:16 pm] jitu: सूखा घोषित करने और जी राम जी योजना की वि संगतियों को लेकर आदिवासी दलित संगठन में बड़वानी कलेक्ट परिसर में दिया धरना। [16/11, 6:20 pm] jitu: मिशन ग्रीन कमांडबड़वानी में आज लगेगा युवा संगम रोजगार मेला युवाओं को मिलेगा रोजगार के सुनहरे अवसर ।रोजगार मेला 2026।लोकेशन – नैनपुर, मंडला संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 हेडलाइन – नैनपुर में साते-मड़ई की धूम, मादर की थाप पर नाचे अहीरहमीरपुर :उधार के रुपये मांगने पर घर पहुंचकर हमला, पीड़ित गंभीर घायलहमीरपुर :अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, मौदहा अस्पताल में भर्तीबिरसा मुंडा जयंती पर सरकारी आयोजनों के बीच आदिवासी क्षेत्रों में सूखे की मार, रोजगार-पानी और मुआवजे की मांग को लेकर बड़वानी में प्रदर्शनदबंगों का कहर ट्रैक्टर चलाकर पक्के तूते उखाड़कर खेत पर फिर किया कब्जासिंगरौली: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण।सेंधवा में महिला सुरक्षा पर दो बड़े सवाल! 17 वर्षीय नाबालिग को अब तक न्याय नहीं, दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री पर दुष्कर्म का आरोप बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारों के बीच उठेबड़वानी से जगन्नाथ धाम रामेश्वर धाम की 40 दिवसीय यात्रा पर निकले। सौन्दुल का कुमावत परिवार।[16/11, 6:16 pm] jitu: सूखा घोषित करने और जी राम जी योजना की वि संगतियों को लेकर आदिवासी दलित संगठन में बड़वानी कलेक्ट परिसर में दिया धरना। [16/11, 6:20 pm] jitu: मिशन ग्रीन कमांडबड़वानी में आज लगेगा युवा संगम रोजगार मेला युवाओं को मिलेगा रोजगार के सुनहरे अवसर ।रोजगार मेला 2026।
Bareillyउत्तर प्रदेशशिक्षा

*एम, जी एम इंटर कालेज में गूंजा मेरे सपनो का भारत सेवा संकल्प अभियान*

बहेड़ी। एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। मुख्य अतिथि बहोरन लाल…

*एम, जी एम इंटर कालेज में गूंजा मेरे सपनो का भारत सेवा संकल्प अभियान*
WhatsApp Facebook

बहेड़ी। एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।

मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य, सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण पर अपने विचार व कल्पनाएं प्रस्तुत कीं।

भाषण प्रतियोगिता में जीजीआईसी की अक्सा नूर ने प्रथम, गीतांजलि इंटर कॉलेज की रिषिका ने द्वितीय तथा एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी की आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में मिशन एकेडमी के रजत ने प्रथम, गीतांजलि इंटर कॉलेज के लोकेश ने द्वितीय तथा एमजीएम इंटर कॉलेज बहेड़ी की तहज़ीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि बहोरन लाल मौर्य ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय प्रबंधक गजेंद्र सिंह ने प्रतिभागी विद्यार्थियों की सराहना की।

प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों और विचारों में ही देश के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देती है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, बार सचिव दीपचंद पांडेय एवं स्वाति कुमार अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

सरिता नोडल अधिकारी ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत कुमार जौहरी ने किया।

इस अवसर पर प्रवक्ता भुवनेश्वर चौहान, नमिता मिश्रा, अपर्णा मिश्रा गुंजन, मनीषा यादव, गौरव सिंह राठी देवेंद्र कुमार, आलोक गंगवार, राम नाथ, ज्ञान प्रकाश, जितेंद्र पाल, विक्रम शर्मा, मनोज कुमार, राजवीर, अनिल कुमार, यशपाल, अरशद अली, धर्मेंद्र कुमार, हरीश कुमार शर्मा, डॉ. सुरेंद्र पाल, सुरेंद्र गंगवार, करन कुमार, तेन सिंह एवं विशाल कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।