संवादाता यूनुस अंसारी
बरेली। जिले में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेली पुलिस ने 21 शातिर अपराधियों की क्लास-B हिस्ट्रीशीट खोली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखना और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
पुलिस के अनुसार चिन्हित किए गए अपराधियों की संलिप्तता मादक पदार्थों की तस्करी, पशु क्रूरता एवं पशु तस्करी, हत्या व लूट, गौकशी, हत्या के प्रयास, चोरी, लूट व मारपीट, वाहन चोरी तथा बलवा जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों में रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 21 अपराधियों की क्लास-B हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
इन थाना क्षेत्रों में खोली गई हिस्ट्रीशीट
पुलिस के मुताबिक थाना आंवला क्षेत्र में चार, भमौरा में तीन, शीशगढ़ में तीन, फरीदपुर में दो, कैंट में दो तथा शाही, देवरनिया, शेरगढ़, बहेड़ी, नवाबगंज, किला और अलीगंज थाना क्षेत्र में एक-एक अपराधी की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
21 हिस्ट्रीशीटरों के नाम और थाना
1. इमरान पुत्र वाहिद उर्फ बबलू, निवासी मोहल्ला आजमनगर, थाना शाही।
2. लोकेन्द्र यादव पुत्र किशनलाल, निवासी ग्राम दराबनगर, थाना आंवला।
3. नदीम कुरैशी पुत्र बाबू कुरैशी, निवासी मोहल्ला गंज कुरैशियान, थाना आंवला।
4. तेजराम उर्फ तेजू पुत्र रामलाल वर्मा, निवासी ग्राम अजुध्या, थाना आंवला।
5. फिरोज पुत्र हनीफ, निवासी मोहल्ला गंज कुरैशियान, थाना आंवला।
6. मो. सालिम पुत्र मुन्ने उर्फ शकील अहमद, निवासी मोहल्ला मोहनपुर, थाना फरीदपुर।
7. रिजवान खां पुत्र लतीफ खां, निवासी ग्राम बेहड़ा, थाना फरीदपुर।
8. मुकुल यादव पुत्र रामप्रकाश यादव, निवासी यादव कॉलोनी, थाना कैंट।
9. अनिकेत उर्फ नानू पुत्र राजीव सिंह, निवासी रवि साधना अस्पताल के पास, कांधरपुर, थाना कैंट।
10. रामजी पुत्र मचकेन्द्र, निवासी ग्राम गौसगंज, थाना भमौरा।
11. डालचन्द्र पुत्र काशीराम उर्फ तुलसी, निवासी मिलक मझारा, थाना भमौरा।
12. धीरज वर्मा पुत्र मुन्नालाल, निवासी नवदिया, थाना भमौरा।
13. परवेज उर्फ परवेश पुत्र मुसब्बर खां, निवासी हाफिजगंज, थाना देवरनिया।
14. ओमप्रकाश पुत्र ख्यालीराम, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर, थाना शेरगढ़।
15. मो. शाकिर पुत्र अशफाक अहमद, निवासी वार्ड नंबर-23, मोहल्ला टांडा, थाना बहेड़ी।
16. सूरजपाल उर्फ सूरज पाठक पुत्र कृपाराम उर्फ कृपाशंकर, निवासी मोहल्ला भट्ठा पहलवान, थाना नवाबगंज।
17. रिजवान पुत्र मुर्तजा, निवासी मोहल्ला हुसैनबाग, थाना किला।
18. अकील अहमद पुत्र छोटे, निवासी टांडा छग्गा, थाना शीशगढ़।
19. जलीस अहमद पुत्र दबीर अहमद, निवासी कंचनकुआ, थाना शीशगढ़।
20. विशाल उर्फ बौना पुत्र अब्दुल रहमान, निवासी मोहल्ला कुरैशीनगर, थाना शीशगढ़।
21. रामभरोसे पुत्र रामचन्द्र, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना अलीगंज।
मादक पदार्थों से जुड़े छह अपराधी
पुलिस की ओर से जारी विवरण के अनुसार सबसे अधिक छह हिस्ट्रीशीट मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों में खोली गई हैं। इसके अलावा तीन अपराधी पशु क्रूरता/तस्करी, तीन हत्या/लूट, तीन गौकशी/लूट, दो हत्या के प्रयास, एक चोरी, एक लूट/मारपीट, एक वाहन चोरी तथा एक बलवा/गौकशी से संबंधित आपराधिक गतिविधियों में चिन्हित किए गए हैं।
थाना प्रभारियों को सतत निगरानी के निर्देश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। साथ ही उनकी आपराधिक प्रवृत्तियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
