संवादाता यूनुस अंसारी
बरेली-थाना भमोरा पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 2 फर्जी आधार कार्ड, फर्जी आदेशों की छायाप्रति और 2 अवैध तमंचा 315 बोर मय 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह के नेतृत्व में उ०नि० नरेंद्र शर्मा की टीम संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी मैं कि सरकारी विभागों के अधिकारियों र के नाम से फर्जी पेपर बनाकर लोगों । से मोटी रकम वसूलने वाला गिरोह ने चौकी क्षेत्र में आया है और उनके । पास अवैध हथियार भी हैं।
सूचना पर पुलिस ने ग्राम ब्राह्मपुर से पहले बंद पड़े ईंट के भट्टे के पास से दोपहर लगभग एक बजकर पचास मिनट बजे घेराबंदी कर 1. – राजवीर राठौर पुत्र रामस्वरूप निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी और
निकेत भारद्वाज पुत्र विनोद कुमार निवासी 28 खन्नू मोहल्ला, थाना किला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजवीर ने बताया कि वह अपने साथी पप्पू मौर्य, शिवलाल मौर्य और शशांक मौर्य के साथ मिलकर फर्जी कागजात तैयार करता है। यह कागजात निकेत भारद्वाज जो कचहरी में बैठता है और कंप्यूटर का काम करता है, उससे तैयार कराते हैं। तमंचे सुरक्षा के लिए रखते थे।
पुलिस ने तीन फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए
राजवीर पर पहले से 9 मुकदमे दर्ज है, जिसमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है।
इस संबंध में थाना भमोरा पर संबंधित धाराओं व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
बरामदगी 2 फर्जी आधार कार्ड, 2 फर्जी आदेशों की छायाप्रति, 2 तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस।
पुलिस टीम थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह, उ०नि० नरेंद्र शर्मा, उ०नि० आजाद कुमार, प्रशिक्षु आरक्षी अमित, अक्षय, विपिन।
