रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। वडनगर से वाराणसी तक आयोजित ‘जन, जल, संकल्प सेवा’ बाइक यात्रा के मनावर पहुंचने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। मनावर में स्वागत के बाद यात्रा को अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सहित यात्रा संयोजक, जिला भाजपा, नगर मंडल, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
बाइक यात्रा के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा का संदेश लोगों तक पहुंचाने और समाज में सेवा भावना को मजबूत करने का आह्वान किया जा रहा है। मनावर में कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ यात्रा को आगे बढ़ाया गया।
