मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयनहमीरपुर :जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी परिषद एवं प्रबंध समिति की संयुक्त बैठक संपन्न, खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोरहमीरपुर :मौदहा में सनातन गौरव महोत्सव की कलशयात्रा निकलीहमीरपुर :लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्टों का सीएमओ कार्यालय में धरना, आंदोलन तेज करने की चेतावनीबानसूर में जाम और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक — एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, जल्द हटेगा अतिक्रमण*माँ चली गईं, छोड़ गईं संस्कारों की विरासत — बिलाली में उमड़ा सियासी और सामाजिक जनसैलाब धर्मेन्द्र राठौड़ की माता सायर कंवर को भाजपा-कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलिबानसूर में अब नहीं चलेगी मनमानी — सड़कों पर जाम लगाने वालों की खैर नहीं, एसडीएम ने बैठक में दिए निर्देशकोटपूतली में 20 नवंबर को होगा 7वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, 7 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगेमां के बिना आंगन सूना — पूर्व आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ की पूजनीय माताजी श्रीमती सायर कंवर को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*बड़वानी, करवा में 2 करो कि भिड़त 2 लोग गंभीर घायलहमीरपुर :जनपद की 08 बालिका कबड्डी खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए हुआ चयन
Jaunpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

जौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालान

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा…

जौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालान
WhatsApp Facebook

जौनपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में 21 सितंबर को चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान जनपद भर में कुल 989 वाहनों के चालान काटे गए। ​अभियान के तहत यातायात पुलिस और सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों तथा संवेदनशील मार्गों पर सघन बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग की।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। ​जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने तथा बिना वैध कागजात के वाहन दौड़ाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और नियमों का अनुपालन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।