मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
Mahasamundछत्तीसगढ़राजनीति

*प्रकृति शक्ति और शहीद वीरों को किया नमन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

*प्रकृति शक्ति और शहीद वीरों को किया नमन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान* *पिथौरा (महासमुंद), 20 सितंबर 2026 |* कौड़िया राज आदिवासी बिंझवार समाज का नुवाखाई मिलन समारोह रविवार को बरडीपा…

*प्रकृति शक्ति और शहीद वीरों को किया नमन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
WhatsApp Facebook

*प्रकृति शक्ति और शहीद वीरों को किया नमन, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान*

*पिथौरा (महासमुंद), 20 सितंबर 2026 |* कौड़िया राज आदिवासी बिंझवार समाज का नुवाखाई मिलन समारोह रविवार को बरडीपा (बढ़ंडीपा) झुनगाबारी सर्कल, पिथौरा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रकृति शक्ति विंध्यवासिनी देवी, छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह बिंझवार, शहीद वीर मांधो सिंह बरिहा एवं घेस जमींदार (ओडिशा) के छायाचित्र पर माल्यार्पण, धूप-दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया l

तत्पश्चात समाज के प्रमुखजनों, कर्मचारियों, मातृशक्तियों एवं समाजजनों का श्रीफल, पुष्पगुच्छ, पीला चावल एवं गमछा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। स्वागत गीत के साथ समाज की बालिकाओं एवं बालक कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

कौड़िया राज अध्यक्ष श्री दयाराम बरिहा, बिंझवार समाज कौड़िया राज क्र. 1 का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया।

*ये रहे मुख्य अतिथि -*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गजेन्द्र बरिहा, अध्यक्ष कार्यकारिणी अखिल बिंझवार समाज छत्तीसगढ़, श्री हेमसागर सिंह बिंझवार प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग,

*विशेष अतिथि के रूप में पिथौरा जनपद सदस्य माननीय जितेंद्र सिन्हा जी (सभापति )* उपस्थित हुए एवं
श्री मनीराम बरिहा महामंत्री, श्री रामदयाल बिंझवार महामंत्री, मनीराम बरिहा पूर्व अध्यक्ष बार राज, उमाशंकर बरिहा कोषाध्यक्ष युवा प्रभाग, मोहन बरिहा उपाध्यक्ष, नैन सिंह बिंझवार अध्यक्ष भुरकोनी सर्कल, त्रिभुवन बरिहा, धनऊ बरिहा, संतराम, रमायन, गोवर्धन, मानसिंह, सनत बरिहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के सियान-बुजुर्गों, माताओं का हजारों की संख्या में उपस्थित हुए साथ ही साथ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। नुवाखाई पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अपनी मूल बोली *बिंझवारी* में उद्बोधन देते हुए नैन सिंह बिंझवार ने समां बांध दिया। वहीं युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष हेमसागर सिंह बिंझवार ने समाज को संगठित रहने का आह्वान करते हुए पुरखा परंपरा एवं वीर योद्धाओं के बलिदान को नमन किया।

*आयोजन समिति -*
आयोजन बिंझवार समाज कौड़िया राज क्र. 1 द्वारा किया गया था, जिसमें मंच, पंडाल, भोजन-पानी की व्यवस्था झुनगाबारी सर्कल ग्राम बढ़डीपा की टीम द्वारा सराहनीय रही। मंच संचालन संतु बरिहा सह सचिव एवं कार्तिक बिंझवार ने किया। आभार प्रदर्शन सुधराम बरिहा उपाध्यक्ष ने किया।

मंचासीन अतिथियों में पुरन सिंह बरिहा, अर्जुन सिंह बरिहा, ताराचंद बरिहा, रूपसिंह बरिहा, परमेश्वर बरिहा अध्यक्ष झुनगाबारी सर्कल, जनक बरिहा, वासुदेव बरिहा, शिव कुमार बरिहा, सुकालू बरिहा, मूलचंद बरिहा, रोहित बरिहा वरिष्ठ अधिकारी, महेंद्र बरिहा,भगत राम बरिहा,मनोज कुमार बरिहा अध्यक्ष युवा प्रभाग, आनन्द बरिहा,फागु बरिहा,तारा कांति बरिहा अध्यक्ष महिला प्रभाग, नरबाई बरिहा, अहिल्या बरिहा, जुगेश्वर बरिहा सरपंच डूमरपाली, सादराम सरपंच प्रतिनिधि चिखली ,सनत, संजू, संतोष, सुरेश, रामो, सहित कार्यक्रम में सैकड़ों समाजजन शामिल हुए