मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
शाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणाबस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत ₹34,440…बस्ती।ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देशमाटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दियाहमीरपुर :तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट पर*ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश*विधायक निधि की राशि से डीपी शिफ्टिंग का कार्य हुआ पूर्ण, वार्डवासियों को मिली राहत*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट परबाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की स्मृति में जागरण व विशाल भंडारा, भजनों के माध्यम से गायकों ने किया बाबा की महिमा का गुणगान, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणाबस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जनरल बोगी से 33 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कीमत ₹34,440…बस्ती।ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देशमाटी गणेश सिद्ध गणेश अभियान ने पर्यावरण की रक्षा का संदेश दियाहमीरपुर :तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट पर*ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश*विधायक निधि की राशि से डीपी शिफ्टिंग का कार्य हुआ पूर्ण, वार्डवासियों को मिली राहत*घर में घुसकर युवक की पिटाई का आरोप, पीड़ित परिवार थाने की चौखट परबाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की स्मृति में जागरण व विशाल भंडारा, भजनों के माध्यम से गायकों ने किया बाबा की महिमा का गुणगान, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Jaunpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश

जौनपुर। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा ने सोमवार को जौनपुर पुलिस कार्यालय का औचक दौरा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की मौजूदगी में उन्होंने जनसुनवाई कर…

ADG नवीन अरोरा ने जौनपुर में की जनसुनवाई, पुलिस कार्यालय का निरीक्षण कर दिए कड़े निर्देश
WhatsApp Facebook

जौनपुर। वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) नवीन अरोरा ने सोमवार को जौनपुर पुलिस कार्यालय का औचक दौरा किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) की मौजूदगी में उन्होंने जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और मातहतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन निरीक्षण कर अभिलेखों की स्थिति परखी।

​जनसुनवाई के दौरान एडीजी ने हर शिकायतकर्ता की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फरियादियों को न्याय समयबद्ध और निष्पक्ष रूप से मिलना चाहिए। ​जनसुनवाई के उपरांत एडीजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की।

बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़, महिला अपराध, साइबर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई। एडीजी ने दो टूक कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

थानों पर आने वाले पीड़ितों के साथ पुलिस संवेदनशील व्यवहार करे ताकि आम जनता के बीच पुलिस का विश्वास और मजबूत हो। ​दौरे के अंतिम चरण में एडीजी ने पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं, पत्रावलियों और रजिस्टरों के रख-रखाव का जायजा लिया।

उन्होंने कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और सभी विभागीय कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के पुलिस अधिकारी एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे।