मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविरहमीरपुर :अदालत में मुकदमा विचाराधीन, फिर भी विवादित जमीन पर उठाई जा रही दीवार, पीड़ित दम्पत्ति ने विपक्षियों पर कार्रवाई करने की मांग को शुरू की हड़तालहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, भूमि एवं राजस्व संबंधी मामलों में संयुक्त टीम भेजकर निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देशहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 19,751 वादों का हुआ निस्तारण, आपसी सुलह-समझौते से विवादों का समाधान, पक्षकारों के चेहरों पर आई खुशीहमीरपुर :बेटे को बचाने नाले में कूदा पिता, तेज बहाव में बहा रपटे पर पैर फिसलने से नाले में बहा 12 वर्षीय बालक, ग्रामीणों ने बचाया; पिता की तलाश जारी*अनुसूचित जाति आयोग सदस्य बारेलाल अहिरवार ने नगवाड़ा में दिया समरसता का संदेश*जन विश्वास अभियान शिविर में मंत्री नागर सिंह चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं17 सितंबर को ग्राम पंचायतों में एक साथ जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’विधानसभा 315 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह माननीय मुख्यमंत्री जी से खास मुलाकातआलीराजपुर:- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर नीतू माथुर ने संस्थानों का निरीक्षणरक्तदान शिविर
Surajpurछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

ओवरलोड एवं एक्सल उठाकर चलने वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई जांच अभियान में 45 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल सूरजपुर/10 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार…

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
WhatsApp Facebook

ओवरलोड एवं एक्सल उठाकर चलने वाले वाहनों पर की गई कार्रवाई

जांच अभियान में 45 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल

सूरजपुर/10 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार यातायात सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मानपुर चौक एवं छत्तीसगढ़ ढाबा के आसपास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान विशेष रूप से ओवरलोड वाहनों तथा एक्सल उठाकर संचालित किए जा रहे भारी वाहनों की जांच की गई। टीम द्वारा वाहनों के दस्तावेज, भार क्षमता एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई तथा लगभग 45 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी गई।
जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं की तथा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा में अपना योगदान दें।