सिंगरौली: सिंगरौली जिले में आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)
सिंगरौली: कलेक्टर सिंगरौली श्री गौरव बैनल के निर्देशन मे एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रणय कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में वृत्त- सरई के अंतर्गत अवैध शराब के संग्रहण ,परिवहन एवं विक्रय की विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्नानुसार है:
कार्यवाही के दौरान वृत्त सरई के अंतर्गत ग्राम खानुआखास, गजराबहरा व गोरा थाना सरई में आरोपी बाबू नंदन सिंह पिता रामललू सिंह, केशमती सिंह पति स्व. रामकरण सिंह, सुष्मिता सिंह पति शंकर सिंह , सियाराम जायसवाल पिता लक्षन धारी सिंह , शांति देवी जायसवाल पति लाला जायसवाल एवं जगदीश गुप्ता पिता हरिदास गुप्ता व ग्राम – पोंडीपाठ थाना – लांघाडोल में प्रेमवती साहू पति राजेश कुमार साहू के दुकान व रिहायसी मकान से कुल 3.6BL देसी मदिरा, 12.53BL विदेशी मदिरा व 205 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन(2000) की धारा 34 (1)(क) एवं (च) के तहत कुल 07 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 27406/- रुपये हैं।
कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री नीलिमा मार्को ,आबकारी मुख्य आरक्षक बहादुर सिंह, आरक्षक धीरू सिंह व अनुज भुंजिया उपस्थित रहे।
