*दिनांक 01-09-2026*
*प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद बस्ती द्वारा जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में कार्य स्थली, व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं के सम्बन्ध में की गई गोष्ठी ।
आज दिनांक 01.09.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बस्ती डॉ0 यशवीर सिंह के आदेश के अनुक्रम में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद बस्ती डॉ0 शालिनी सिंह द्वारा जनपद बस्ती के समस्त थानों की समस्त महिला पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन सभागार में उनसे संवाद स्थापित कर उनकी कार्य स्थली/ व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई एवं उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता पूर्वक सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया एवं उनको बताया गया कि अगर उनको किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी हो तो वो उसे निःसंकोच होकर बताए उनकी समस्त समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जायेगा। महिला आरक्षीगण द्वारा भी अपनी समस्याओं को साझा किया गया एवं उनके द्वारा ये धन्यवाद ज्ञापित किया गया कि यह एक बहुत अच्छी पहल है इसकी वजह से हम लोगों के मनोबल एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं इस पहल के माध्यम से हम लोगों को अपनी बात कहने के लिए एक अच्छा अवसर मिला है। सभी महिला आरक्षीगण द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रति उनकी इस नवीन पहल के प्रति खुशी एवं आभार व्यक्त किया गया। इसमें कुल 125 महिला आरक्षीगण ने प्रतिभाग किया ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार बस्ती
अखंड भारत न्यूज बस्ती


