मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बानसूर पंचायत समिति चुनाव की तस्वीर साफ, 61 ने छोड़ा मैदान, 178 प्रत्याशियों में होगा मुकाबलारस्ता केस बाबत माजी सैनिकाचं मंत्री जयकुमार गोरे ना निवेदन पुढील आठ-दहा दिवसात या विषयात लक्ष घालण्याचं जया भाऊंनी दिलं आश्वासनबड़वानी, पाला बाजार में स्थित मां कालिका मंदिर में राज परिवार ने अपनी कुलदेवी मां काली का पूजन अर्चन किया महाराणा मानव वीरेंद्र सिंह ने डाली आहुति ,400, साल पुरानी परंपरा को निभायादेवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए यमुना किनारे किए गए उचित इंतजामआरा में नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़ हवन के लिएनगरपालिका अध्यक्ष ने खेल प्रेमियों को दी सौगात, एमपीएल ग्राउंड में लगे हाई मास्क स्ट्रीट लाईट,*आरा के डीन्स टैंक रोड गोलाम्बर आरा में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नव युवक संघ के पंडाल में हवन की धूम, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़*थाना को0देहात पुलिस द्वारा शातिर स्नैचर घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त से द्वारा छीनी गयी मंगलसूत्र (पीली घातु) व 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामसपा की बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव पर मंथन नरेशउत्म पटेल*टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्माबानसूर पंचायत समिति चुनाव की तस्वीर साफ, 61 ने छोड़ा मैदान, 178 प्रत्याशियों में होगा मुकाबलारस्ता केस बाबत माजी सैनिकाचं मंत्री जयकुमार गोरे ना निवेदन पुढील आठ-दहा दिवसात या विषयात लक्ष घालण्याचं जया भाऊंनी दिलं आश्वासनबड़वानी, पाला बाजार में स्थित मां कालिका मंदिर में राज परिवार ने अपनी कुलदेवी मां काली का पूजन अर्चन किया महाराणा मानव वीरेंद्र सिंह ने डाली आहुति ,400, साल पुरानी परंपरा को निभायादेवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए यमुना किनारे किए गए उचित इंतजामआरा में नवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं के भीड़ हवन के लिएनगरपालिका अध्यक्ष ने खेल प्रेमियों को दी सौगात, एमपीएल ग्राउंड में लगे हाई मास्क स्ट्रीट लाईट,*आरा के डीन्स टैंक रोड गोलाम्बर आरा में श्री श्री दुर्गा पूजा समिति नव युवक संघ के पंडाल में हवन की धूम, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़*थाना को0देहात पुलिस द्वारा शातिर स्नैचर घायल/गिरफ्तार, अभियुक्त से द्वारा छीनी गयी मंगलसूत्र (पीली घातु) व 01 अदद नाजायज तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस .315 बोर बरामसपा की बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव पर मंथन नरेशउत्म पटेल*टिकट कटा, निष्ठा नहीं – भाजपा के सच्चे सिपाही निकले वैद्य बृजमोहन शर्मा
क्राइममथुरा

मथुरा राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, दो संवासिनियों पर हत्या का संदेह

मथुरा राजकीय बालिका संरक्षण गृह में 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, दो संवासिनियों पर हत्या का संदेह
WhatsApp Facebook

(संवाददाता मुकेश अग्रवाल मांट)

​मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बालिका संरक्षण गृह में एक 14 वर्षीय संवासिनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज व प्राथमिक जांच के आधार पर संरक्षण गृह में रह रही दो अन्य किशोरियों (उम्र लगभग 15 वर्ष) की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। मृत बालिका जिस कमरे में रह रही थी, उसके अटैच्ड बाथरूम में वह दो अन्य बालिकाओं के साथ गई थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कुछ समय बाद दोनों अन्य बालिकाएं तो बाथरूम से बाहर निकलती दिखीं, लेकिन मृत किशोरी बाहर नहीं आई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संस्था प्रमुख की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया जारी है। मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मजिस्ट्रेटी जांच हेतु पत्राचार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मथुरा एवं जिलाधिकारी (DM) ने घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर अन्य संवासिनियों से जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों संदिग्ध किशोरियों से पूछताछ की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और मजिस्ट्रेटी जांच के आधार पर अमल में लाई जाएगी।