मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन31 पेटी अवैध माउण्ट 6000 बीयर जप्त, कुल 372 बल्क लीटर शराब कीमती ₹74,400 रूपये की बरामददबंग के सामने प्रशासन फेल जबरन खेत जोतकर किया कब्जारौहतापुर घाट पर पंपसेट के पानी से हुआ गंगा स्नान, श्रद्धालु मायूसहमीरपुर :जिलाधिकारी ने राजकीय महिला छात्रावास मौदहा एवं निर्माणाधीन सीएम कंपोजिट विद्यालय रीवन का किया औचक निरीक्षणकोटपूतली-बहरोड़ जिला प्रमुख चुनाव: निर्वाचन कार्यक्रम जारीहरसौरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार*लोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -पंजाबी गुरुद्वारे में गुरुनानक देव जी का मनाया गया जन्मोत्सव*हेडलाइन: नांगलवाड़ी ओझर रोड पर चोरों का आतंक, एक ही रात में दो स्प्लेंडर बाइक चोरीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — नैनपुर स्टेशन में मूक माटी जबलपुर रायपुर से कटा यात्री का हाथशिवराम कन्नौज के नेतृत्व में बाकानेर में होगा मनावर विधानसभा का भव्य दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन
A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

लोहता में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा*

लोहता में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की अगुवाई में निकली विशाल तिरंगा यात्रा*
WhatsApp Facebook

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को लोहता थाना क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में रामलीला मैदान लोहता से लोहता तिराहा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों लोगों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में भाग लिया। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और धुनों से गूंज उठा तिरंगा यात्रा के दौरान युवाओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। देशभक्ति की धुनों के बीच लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष किए। यात्रा के माध्यम से लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के लोहता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद मंत्री की अगुवाई में तिरंगा यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया इस अवसर पर रामआसरे प्रजापति (आरपी), जिला पंचायत सदस्य वाराणसी एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा वाराणसी, भाजपा नेता आयुष प्रजापति तथा डॉक्टर शेहरा खातून सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे तिरंगा यात्रा ने लोहता क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी भव्य बना दिया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रप्रेम और एकजुटता का संदेश देते हुए लोगों ने देश की तरक्की और मजबूत लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकली इस विशाल तिरंगा यात्रा ने लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का काम किया।