मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, शहपुरा पुलिस ने 26 लाख रु से अधिक की 1500 लीटर शराब पिकअप वाहन के साथ की जप्त

अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, शहपुरा पुलिस ने 26 लाख रु से अधिक की 1500 लीटर शराब पिकअप वाहन के साथ की जप्त
WhatsApp Facebook
डिंडौरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शहपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन में पुलिस ने करीब 26 लाख 13 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन जप्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
 
मुखबिर से सूचना मिलने पर शहपुरा पुलिस ने दो विशेष टीमों का गठन कर संभावित मार्गों पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर तेज रफ्तार से भाग निकला।भागने के दौरान एनएच-45 पर विक्की ढाबा के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क पर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब वाहन की ट्रॉली पर बंधी त्रिपाल हटाई तो अंदर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। दुर्घटनास्थल राष्ट्रीय राजमार्ग होने और यातायात प्रभावित होने के कारण पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सीधा कर थाना शहपुरा पहुंचाया, जहां विधिवत तलाशी में लगभग 1500 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, एक पिकअप वाहन और मोबाइल फोन जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत 26 लाख 13 हजार 40 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद परवेज खान ने बताया कि शराब शहडोल निवासी ज्वाला सिंह ने जबलपुर निवासी राजेश तक पहुंचाने के लिए दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही शराब के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।
 
“शहपुरा पुलिस की इस कार्यवाही ने साफ कर दिया है कि जिले में अवैध शराब तस्करी करने वालों के खिलाफ अब लगातार सख्त कार्यवाही होगी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
 
इनका कहना है  
कल 31’ जुलाई को जानकारी मिली थी कि जबलपुर की ओर एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है जिस पर तत्काल थाने से टीम रवाना की गई  विक्की ढावा के पास से पिकअप वाहन पलटी थी जिससे से 1500 लीटर शराब पकडी गई जिसकी कीमत लगभग 26 लाख 13 हजार रू. है गिरफतार आरोपी ने दो अन्य लोगों के नाम बताये है तीन व्यक्तिओं के खिलाफ अपराध कायम कर जॉच की जा रही है।
अनुराग जामदार 
थाना प्रभारी शहपुरा