मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन⚖️ जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं की हड़ताल 📢 एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागू करने की मांग मिर्जापुर जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पूरे देश में एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल लागूEMRS जोबट में क्लस्टर स्तरीय फुटबॉल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, विधायक सेना महेश पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जोबट। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) जोबट (खारी) में क्लस्टरकरोड़ों खर्च करने के बाद भी आंगनबाड़ी केंद्र का उपयोग नहीं हो रहाअवध यूथ क्लब की वार्षिक बैठक संपन्नश्री राम राजा मंदिर के सामने अव्यवस्थित पार्किंग हटाने की मांग, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन*बरेली मे जर्जर टी.पी. नगर पुलिस चौकी का हुआ कायाकल्प, एसपी उत्तरी ने किया लोकार्पण गणमान्य लोग रहे मौजूद*सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयन
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बीमा की रकम पाने के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर :बीमा की रकम पाने के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। थाना ललपुरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अज्ञात महिला हत्याकांड का सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पति समेत चार आरोपियों को घटना में प्रयुक्त कार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 74/2026, धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को थाना ललपुरा क्षेत्र के पौथिया गांव के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जांच और साक्ष्य संकलन के बाद मृतका की पहचान रीता पत्नी अमर सिंह निवासी ग्राम बमरोली, थाना मौदहा, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई। मृतका के पिता सर्वेश गुप्ता निवासी राजपुर, कानपुर देहात की तहरीर पर पति अमर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी पुष्पेन्द्र सोनी उर्फ साहिल ने अमर सिंह को बीमा की रकम प्राप्त करने के लिए पत्नी की हत्या की साजिश में शामिल किया। रीता के नाम पर एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी से बीमा कराया गया था। योजना के अनुसार बीमा क्लेम की धनराशि में से 15 लाख रुपये अमर सिंह को देने और शेष रकम आपस में बांटने का तय हुआ।

घटना वाले दिन अमर सिंह अपनी पत्नी रीता को पौथिया नहर मार्ग पर ले गया, जहां पहले से मौजूद आरोपियों ने कार से उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने रीता को सड़क पर लाकर दोबारा वाहन चढ़ाया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। वारदात को दुर्घटना का रूप देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 31 जुलाई को कुंडौरा रोड स्थित साईं दांता आश्रम के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमर सिंह निवासी बमरोली, अमित गुप्ता उर्फ राम निवासी राजपुर कानपुर देहात, पुष्पेन्द्र सोनी उर्फ साहिल निवासी महोबा तथा अभय सिंह उर्फ गोलू निवासी फतेहपुर शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।

इस सफल अनावरण में थाना ललपुरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।