मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :रोडवेज बस स्टैंड के पास जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सीओ व एआरटीओ ने किया निरीक्षण

हमीरपुर :रोडवेज बस स्टैंड के पास जाम से मिलेगी राहत, ट्रैफिक सीओ व एआरटीओ ने किया निरीक्षण
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास आए दिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या को लेकर गुरुवार को ट्रैफिक सीओ और एआरटीओ ने संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए जाम के कारणों का अध्ययन किया और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की।

रोडवेज बस स्टैंड के आसपास प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क पर यातायात के दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और अन्य बाधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए, ताकि जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके और लोगों को राहत मिल सके।