मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
कनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाहमीरपुर :वायरल ऑडियो मामले में सपा नेता फरीद बबलू समेत दो गिरफ्तारछज्जला, मेंढर में पीर बाबा सैयद मासूम शाह गाजी (र.) की जियारत वक्फ बोर्ड के अधीन; पुंछ में वक्फ संपत्तियों के विकास पर जोर मेंढर// जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की माननीय अध्यक्षा डॉ. सैहमीरपुर :तिलावत ए कुरान के साथ शुरू हुआ दस्तारबंदी कार्यक्रमहमीरपुर :31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर ब्याज एवं अर्थदण्ड में छूट, तीन माह तक कर सकेंगे आवेदनहमीरपुर में स्नातक निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न, 50.68 प्रतिशत मतदानसिंगरौली: नशे की अवैध खेती पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार मक्का एवं अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार।कनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र मामले में अब उठे बड़े सवाल एक डॉक्टर की जांच के बाद व्यवस्था पर भी नजर जरूरी, क्या पांढुर्णा के अन्य डॉक्टरों के प्रमाण-पत्रों की होगी दोबारा जांच?अमर बाबा गिरधारी दास के भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समांकनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाहमीरपुर :वायरल ऑडियो मामले में सपा नेता फरीद बबलू समेत दो गिरफ्तारछज्जला, मेंढर में पीर बाबा सैयद मासूम शाह गाजी (र.) की जियारत वक्फ बोर्ड के अधीन; पुंछ में वक्फ संपत्तियों के विकास पर जोर मेंढर// जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की माननीय अध्यक्षा डॉ. सैहमीरपुर :तिलावत ए कुरान के साथ शुरू हुआ दस्तारबंदी कार्यक्रमहमीरपुर :31 दिसंबर 2025 तक के बकाये पर ब्याज एवं अर्थदण्ड में छूट, तीन माह तक कर सकेंगे आवेदनहमीरपुर में स्नातक निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न, 50.68 प्रतिशत मतदानसिंगरौली: नशे की अवैध खेती पर सिंगरौली पुलिस का कड़ा प्रहार मक्का एवं अरहर की फसल के बीच उगाए गए गांजे के 16 हरे पौधे जब्त, 03 आरोपी गिरफ्तार।कनहरा ग्राम पंचायत में बिजली विभाग का चला डंडाईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र मामले में अब उठे बड़े सवाल एक डॉक्टर की जांच के बाद व्यवस्था पर भी नजर जरूरी, क्या पांढुर्णा के अन्य डॉक्टरों के प्रमाण-पत्रों की होगी दोबारा जांच?अमर बाबा गिरधारी दास के भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भजन संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मंदिर में लगा पीतल का बड़ा घंटा खोलकर फरार

WhatsApp Facebook

चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद

जहानाबाद। मधुश्रवां धाम मंदिर से अज्ञात चोर द्वारा पीतल का घंटा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 12 बजे के बाद एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर गमछा बांधकर मंदिर परिसर में दाखिल हुआ। उसने पहले आसपास का जायजा लिया और फिर मंदिर में लगा पीतल का बड़ा घंटा खोलकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में उसकी पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर से घंटा गायब देखा। इसके बाद मंदिर के पुजारी अखिलेश्वर भारती ने स्थानीय थाना को सूचना दी और अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। 

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल पर चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है और दोषी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।